फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किडनी के मरीजों के लिए कोरोना वैक्सीन कितनी जरूरी है? विशेषज्ञ से जानें

Sat, 13 Mar 2021 08:11 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 13 Mar 2021 08:11 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccination in India latest update covid 19 vaccine coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay

भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ काफी तेजी से टीकाकरण अभियान चल रहा है। अब तक दो करोड़ 61 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में चार लाख 80 हजार से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। दरअसल, इस समय टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण चल रहा है, जिसमें बुजुर्गों के साथ-साथ 45 साल से अधिक उम्र के वैसे लोगों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है, जो किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...

Coronavirus vaccination in India latest update covid 19 vaccine coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

पहली डोज लेने के बाद अगर कोई सर्जरी करवानी है तो क्या करा सकते हैं? 

  • दिल्ली स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के डॉ. राजेंद्र कुमार धमीजा कहते हैं, 'अगर सर्जरी तुरंत जरूरी नहीं है, इमरजेंसी नहीं है तो दूसरी डोज लेकर करा सकते हैं, क्योंकि सर्जरी के बाद सेंटर तक जाने या किसी से संपर्क में आने पर खतरा बढ़ सकता है। लेकिन अगर ऑपरेशन जरूरी है तो आप करा सकते हैं और उसके बाद वैक्सीन ले सकते हैं। फिलहाल वैक्सीन की पहली डोज के बाद दूसरी डोज के बीच चार हफ्ते का अंतर रखा गया है। हालांकि इसके बाद भी ले सकते हैं।' 
Coronavirus vaccination in India latest update covid 19 vaccine coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

दिल्ली में संक्रमण के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं, ऐसे में कहां चूक हो रही है? 

  • डॉ. राजेंद्र कुमार धमीजा कहते हैं, 'जी हां, कुछ दिनों में दिल्ली में लगातार नए केस बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 दिनों में 400 से अधिक केस आए हैं, जो दो महीनों में सबसे ज्यादा संख्या है। ये एक चिंता का विषय है, लोग अस्पताल भी जाते हैं तो मास्क नहीं लगाते हैं और वह भीड़ में भी जाते हैं। वैक्सीन आने का ये मतलब नहीं है कि कोविड चला गया है। मुंबई में भी केस बढ़ने लगे हैं। इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें। कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर (कोरोना से बचने के नियम) को फॉलो करें। आपके शहर में फिर से लॉकडाउन न लगाया जाए, इसलिए नियमों का सख्ती से पालन करें।'  
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccination in India latest update covid 19 vaccine coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

जो लोग नेत्रहीन हैं या दिव्यांग लोग हैं, क्या उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए कोई विशेष सुविधा है? 

  • डॉ. राजेंद्र कुमार धमीजा कहते हैं, 'जो लोग दिव्यांग हैं या बुजुर्ग हैं, उनके लिए कुछ वॉलंटियर दिए गए हैं, जो सेंटर तक वैक्सीन लगवाने ले जा सकते हैं। लेकिन अभी ऐसा नहीं है कि घर-घर जाकर वैक्सीन लगाई जाए, क्योंकि वैक्सीन अस्पताल या सेंटर में लगती है तो व्यक्ति को आधे घंटे तक अंडर ऑब्जर्वेशन में रखा जाता है। इसलिए जरूरी है कि परिवार में किसी के साथ रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीन लगवाने जरूर जाएं।' 
विज्ञापन
Coronavirus vaccination in India latest update covid 19 vaccine coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

किडनी के मरीजों के लिए कोरोना वैक्सीन कितनी जरूरी है? 

  • डॉ. राजेंद्र कुमार धमीजा कहते हैं, 'हमारे देश में सबसे ज्यादा डायबिटीज की वजह से किडनी की बीमारी होती है। इसलिए ऐसे लोगों को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। इसके अलावा किडनी से संबंधित कोई भी बीमारी हो और इलाज चल रहा है या जितने भी कोमोरबिडिटी वाले मरीज हैं, उन्हें वैक्सीन तुरंत लगवानी चाहिए, क्योंकि कोरोना वायरस इन लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed