डॉ. परवेश मलिक
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
कोरोना वायरस महामारी से हर कोई डरा हुआ है और इस वायरस की पहली और दूसरी लहर ने भारत देश में जिस तरह कहर मचाया, ये हर किसी ने देखा। भले ही मौजूदा समय में वायरस धीमा पड़ा हो, लेकिन हम ये नहीं भूल सकते कि ये खतरनाक वायरस अब भी हमारे बीच में है और ये कभी भी खतरनाक रूप ले सकता है। विशेषज्ञ पहले ही कोरोना की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी जारी कर चुके हैं। ऐसे मेंं हर कोई डरा हुआ है। वहीं, इन सबके बीच कोरोना का डेल्टा वैरिएंट काफी चर्चा में है, क्योंकि ये कोई आम वैरिएंट नहीं है। बल्कि इसके कुछ ऐसे लक्षण हैं जिन्हें ठीक होने में लंबा समय तक लग सकता है। तो चलिए आपको इनके लक्षणों के बारे में और इसके बचाव के तरीकों के बारे में बताते हैं।
2 of 10
delta variant
- फोटो : istock
काफी खतरनाक है डेल्टा वैरिएंट
- कोरोना के डेल्टा वैरिएट में दो अन्य वैरिएंट ई484क्यू और एल452आर होते हैं, जो व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली को आसानी से तोड़ते हैं। अब तक लगभग 85 देशों में डेल्टा वैरिएट का प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिला है।
3 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
थकान
- कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के शुरुआती लक्षणों में से एक है थकान होना। वहीं, ये एक ऐसा लक्षण है जिसे ठीक होने में काफी समय लग सकता है। कई सप्ताह या कुछ महीनों का वक्त तक लग सकता है। ऐसे में आपको अपना ध्यान देना चाहिए।
ऐसे करें बचाव
-खुद को हाइड्रेट रखें।
-स्वस्थ भोजन का सेवन करें।
-पूरा आराम करें।
गले में सूजन या आवाज में बदलाव
- आप अगर डेल्टा वैरिएंट से ठीक हो जाते हैं, तब भी आपके गले में सूजन या आवाज में बदलाव होना या फिर दोनों लक्षण आप में दिख सकते हैं। कई बार इन लक्षणों को ठीक होने में लंबा समय लग सकता है।