फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस के नए लक्षण बेहद खतरनाक: न खांसी न बुखार, फिर भी हो रही मौत, यहां जानें इनके बारे में सबकुछ

Sat, 24 Apr 2021 11:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 24 Apr 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
coronavirus update in india New symptoms of coronavirus are very dangerous
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by S.C. Tiwari 



डॉ. एस. सी. तिवारी 
कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस 

कोरोना वायरस महामारी ने देश को फिर से परेशान करके रखा है, लेकिन इस बार की समस्या पिछले साल के मुकाबले कई गुना ज्यादा और बढ़ी है। इस बार ये वायरस सीधे आपके फेफड़ों तक पहुंच रहा है, और जब तक लोगों को इस बारे में पता चलता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है। हैरानी की बात है कि इस बार फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने के बाद ही कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। वहीं, इस बार के लक्षण पहले के मुकाबले काफी अलग हैं, जो लोगों की जान तक ले रहे हैं। अगर आपको भी ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि सही समय पर अपना इलाज कराने की जरूरत है। तो चलिए इन नए लक्षणों के बारे में जानते हैं।

coronavirus update in india New symptoms of coronavirus are very dangerous
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आंखों का लाल होना

  • कोरोना की इस दूसरी लहर में एक लक्षण जो सामने आया है, उसमें आंखों का लाल होना भी है। साथ ही आंखों में सूजन भी देखी गई है। ऐसे में अगर आपको अपनी आंखों में किसी तरह का कोई बदलाव नजर आ रहा है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।
coronavirus update in india New symptoms of coronavirus are very dangerous
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शरीर में कमजोरी आना

  • कोरोना वायरस की दूसरी लहर में जो लक्षण सामने आया है, उसमें शरीर में कमजोरी आना भी है। इसमें जहां शरीर में कमजोरी बनी रहेगी, तो वहीं कई बार आंखों के सामने अंधेरा छाना और चक्कर आना शामिल है। इसलिए अगर आपको ऐसा कुछ हो रहा है, तो आपको तुरंग डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update in india New symptoms of coronavirus are very dangerous
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बदन दर्द

  • जब हम ज्यादा देर तक बैठे रहते हैं, या बैठकर कोई काम करते हैं, तो हमारा बदन दर्द होता है। लेकिन कोरोना वायरस का नया लक्षण भी बदन दर्द होना है। अगर आपको दवाई लेने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है और साथ ही बदन दर्द के साथ ही जोड़ों में भी दर्द है, तो आपको सतर्क होने की जरूरत है।
विज्ञापन
coronavirus update in india New symptoms of coronavirus are very dangerous
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixa

सिर दर्द होना

  • अमूमन हमारा सिर दर्द होता रहता है, लेकिन मौजूदा समय में अगर आपका सिर दर्द हो रहा है, तो आप इसे नॉर्मल सिर दर्द समझकर नजरअंदाज न करें। अगर ये दर्द दवा खाने के बाद ठीक नहीं हो रहा है और लंबे समय तक आपके साथ बना हुआ है। ऐसे में आपको सतर्क होने की जरूरत है और अपने डॉक्टर से आपको मिलना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed