फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: भारत में मिला कोरोना का ट्रिपल म्यूटेशन वेरिएंट, जानिए कितना है खतरनाक और कैसे करें बचाव?

Fri, 23 Apr 2021 08:47 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 23 Apr 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
Triple mutation variant of Corona found in India
कोरोना का ट्रिपल म्यूटेंट वेरिएंट (प्रतीकात्मक) - फोटो : social media

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश में हाहाकार मचाया हुआ है। दूसरी लहर का प्रभाव इस कदर गंभीर है कि देश में अब रोजाना संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख को पार कर गया है। अस्पताल और ऑक्सीजन जैसे आवश्यक संसाधनों की कमी ने देश में तबाही मचाई हुई है। इस बीच देश के कुछ हिस्सों में कोरोना के 'ट्रिपल म्यूटेशन वेरिएंट' के पाए जाने की खबर सामने आ रही है। तो क्या अब कोरोना और भयावह रूप लेने जा रहा है? यह सवाल सबसे महत्वपूर्ण हो गया है।


आइए जानते हैं क्या है कोरोना का ट्रिपल म्यूटेंट वेरिएंट और यह कितना खतरनाक है?

Triple mutation variant of Corona found in India
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

ट्रिपल म्यूटेशन वेरिएंट क्या है?
भारत में कोरोना के अब तक डबल म्यूटेशन वाले वेरिएंट मिलने का जानकारी थी। डबल म्यूटेशन का मतलब होता है वायरस के दो अलग-अलग स्ट्रेन होना। अब मिले ट्रिपल म्यूटेशन वेरिएंट में विशेषज्ञों का मानना है कि इसमें कोरोना के तीन स्ट्रेन हो सकते हैं। फिलहाल वायरस का यह नया स्ट्रेन कितना अलग है इस बारे में विशेषज्ञों को बहुत अधिक जानकारी नहीं है। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और दिल्ली में नए वेरिएंट के पाए जाने की पुष्टि हुई है।

Triple mutation variant of Corona found in India
कोरोना वायरस के नए वेरियंट्स को लेकर शोध जारी - फोटो : pixabay

कितना संक्रामक हो सकता है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो ट्रिपल म्यूटेशन वेरिएंट की संक्रामकता और इससे होने वाले संभावित जोखिमों के बारे में जानने के लिए और शोध की आवश्यकता है। हालांकि माना जा रहा है कि वायरस म्यूटेशन के साथ और खतरनाक होता जा रहा है, इस लिहाजे से ट्रिपल म्यूटेशन वेरिएंट काफी शक्तिशाली और घातक हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Triple mutation variant of Corona found in India
वेरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट है नया स्ट्रेन - फोटो : social media

कोरोना के डबल म्यूटेंट वेरिएंट का असर युवाओं और बच्चों पर ज्यादा देखने को मिल रहा है और इसके लक्षण भी पहले के मुकाबले काफी अलग हैं। शोधकर्ता वायरस के ट्रिपल म्यूटेशन के लक्षणों के बारे में जानने के प्रयास में लगे हुए हैं। फिलहाल इस नए बदलाव को वेरिएंट ऑफ कन्सर्न' की जगह 'वेरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट' के तौर पर लिया जा रहा है।

विज्ञापन
Triple mutation variant of Corona found in India
इम्यूनिटी को चकमा दे सकता है कोरोना का नया रूप - फोटो : Pixabay

क्या प्रतिरक्षा प्रक्रियाओं को दे सकता है धोखा
विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा संभव है कि नया वेरिएंट प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं को चकमा दे सकता है। ऐसे में लोगों को विशेष बचाव और सावधानी बरतने की जरूरत है। लेकिन इस बारे में किसी विशिष्ट निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले और अधिक शोध किए जाने की आवश्यकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed