फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: लग चुकी है वैक्सीन, तब भी न भूलें ये 4 बातें, कोरोना लगाए बैठा है घात

Sat, 03 Jul 2021 03:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 03 Jul 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update Do not forget these things even after getting the corona vaccine it is important to follow these rules
कोरोना वायरस से बचने के तरीके - फोटो : iStock

डॉ राजेश मुंडेजा


जनरल फिज़ीशियन
अनुभव- 25 साल से ज्यादा

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja

दुनिया भर में कोरोना वायरस ने अपना असर दिखाया और भारत में तो इसकी दूसरी लहर ने काफी कहर मचाया। ऐसे में जहां काफी संख्या में लोग संक्रमित हुए, तो वहीं दूसरी तरफ काफी लोगों की ये जान भी ले रहा है। कोरोना से बचने के लिए कई चीजों के बारे में बताया जा रहा है, लेकिन कोरोना की पहली लहर और मौजूदा समय में एक अंतर जो है वो है कि हमारे पास वैक्सीन मौजूद है। इसलिए हर किसी को अपनी बारी आने पर वैक्सीन लगाने की सलाह दी जा रही है। वहीं, लोग काफी संख्या में सेंटर्स पर वैक्सीन लगवाने पहुंच भी रहे हैं। लेकिन देखा जा रहा है कि कुछ लोग वैक्सीन लेने के बाद लापरवाही कर रहे हैं, जो कि पूरी तरह गलत है। हर किसी को ये समझना होगा कि वैक्सीन के बाद भी हमें किन-किन बातों का ध्यान रखना है, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Coronavirus update Do not forget these things even after getting the corona vaccine it is important to follow these rules
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मास्क पहनना

  • आप वैक्सीन लगा चुके हैं, तो इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आप मास्क न पहनें। जिस तरह आप वैक्सीन लगने से पहले तक नियमों के मुताबिक मास्क पहना करते थे। ठीक वैसे ही आपको वैक्सीन लगाने के बाद भी मास्क पहनना है। घर से बाहर जाते समय अगर आप डबल मास्क पहनते हैं, तो ये एक बेहतर विकल्प है।
Coronavirus update Do not forget these things even after getting the corona vaccine it is important to follow these rules
सामाजिक दूरी बनाना जरूरी - फोटो : social media

सामाजिक दूरी

  • देश में अब ज्यादातर जगहों पर लॉकडाउन में ढील दे दी गई है। ऐसे में लोग अपने-अपने कामों के लिए घर से बाहर निकलने लगे हैं। कोई दफ्तर जा रहा है, तो कोई घर के लिए सामान लाने तो कोई अपनी लॉकडाउन की बोरियत दूर करने के लिए घूमने जा रहा है। ऐसे में आपको ये ध्यान रखना है कि आपको सामाजिक दूरी का पूरी तरह ध्यान देना है। आप वैक्सीन लगा चुके हैं, तब भी आपको लोगों से उचित दूरी बनाकर रखनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus update Do not forget these things even after getting the corona vaccine it is important to follow these rules
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हाथों को धोना

  • कोरोना वायरस हमारे हाथों के जरिए हमारे शरीर में एंट्री ले सकता है, और इसके बाद ये हमारे फेफड़ों पर अटैक करके हमें नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए जरूरी है कि वैक्सीन लगने से पहले तक हम जैसे हैंड सैनिटाइजर या हैंडवॉश व साबुन की मदद से हाथ धोते थे। ठीक वैसे ही हमें वैक्सीन लगने के बाद भी करना है।
विज्ञापन
Coronavirus update Do not forget these things even after getting the corona vaccine it is important to follow these rules
बाजारों में मास्क के बिना घूम रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

बेवजह घर से बाहर निकलना

  • माना हमें वैक्सीन लग चुकी है और अब तो देश की ज्यादातर जगहों पर अनलॉक हो चुका है, लेकिन हमें बेवजह अब भी घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना अब भी हमारे बीच में मौजूद है। इसलिए जब बेहद जरूरी काम हो तो पूरी सावधानी से घर से बाहर जाएं, और बिना काम के बाहर निकलने की जगह घर पर ही रहें।


नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25 + वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है, और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक , वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed