{"_id":"610cd6508ebc3ead8064b2ae","slug":"coronavirus-update-corona-third-wave-how-is-the-childrens-diet-know-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर: कैसी हो बच्चों की डाइट? किन बातों का रखें खास ख्याल? आसान शब्दों में यहां समझें सबकुछ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
तीसरी लहर: कैसी हो बच्चों की डाइट? किन बातों का रखें खास ख्याल? आसान शब्दों में यहां समझें सबकुछ
कोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर भारत में आ चुकी है, और सबने देखा कि कैसे दूसरी लहर पहली लहर से भी ज्यादा घातक साबित हुई। भले ही दूसरी लहर घटने की बातें कहीं जा रही हों, लेकिन रोजाना 40 हजार के आसपास आते कोरोना केस हर किसी को चिंता में डाल रहे हैं। इन सबके बीच विशेषज्ञ पहले ही देश में कोरोना की तीसरी लहर आने को लेकर चेतावनी जारी कर चुके हैं। वहीं, तीसरी लहर को लेकर एक आशंका ये भी जताई जा रही है कि ये बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने बच्चों का खास ख्याल रखें, ताकि उन्हें कोरोना से संक्रमित होने से बचाया जा सके। इसमें हमें उनके खानपान से लेकर उनके रहन-सहन तक का विशेष ध्यान देना पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
2 of 7
कोरोना की तीसरी लहर
- फोटो : Pixabay
कैसी हो बच्चों की डाइट?
-बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए उन्हें विटामिन-सी से भरपूर भोजन दें।
-नींबू, केला, संतरा, ब्रोकली, कीवी, अमरूद, फूल गोभी, पालक, आलू, टमाटर आदि चीजें आप बच्चों की डाइट में शामिल कर सकते हैं।
3 of 7
कोरोना की तीसरी लहर
- फोटो : पेक्सेल्स
-बच्चों को बाहर का खाना, जैसे- जंक फूड, स्ट्रीट फूड आदि खाने से दूर रखें।
-ध्यान रहे कि बच्चों को तरल पदार्थों की कमी न होने दें। उन्हें पानी पिलाएं और जूस भी पिला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कोरोना की तीसरी लहर
- फोटो : iStock
इन बातों का भी रखें खास ध्यान:-
व्यायाम कराएं
कई बच्चे आलसी होते हैं, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपके बच्चे फिट रहें। इसके लिए आप उन्हें रोजाना व्यायाम करवा सकते हैं। घर पर वर्कआउट करा सकते हैं, छत पर या पार्क में वॉक करवा सकते हैं आदि। इससे वे फिट रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
कोरोना की तीसरी लहर
- फोटो : iStock
मेंटल हेल्थ
आपको बच्चों की मेंटल हेल्थ यानी मानासिक स्वास्थ्य का ध्यान देना है। उन्हें किसी प्रकार का तनाव न होने दें, चिंता न होने दें आदि। आप उनसे बात करते रहें और उनकी समस्या को जानें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।