डॉ. परवेश मलिक
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
कोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर भारत में आ चुकी है, और सबने देखा कि कैसे दूसरी लहर पहली लहर से भी ज्यादा घातक साबित हुई। भले ही दूसरी लहर घटने की बातें कहीं जा रही हों, लेकिन रोजाना 40 हजार के आसपास आते कोरोना केस हर किसी को चिंता में डाल रहे हैं। इन सबके बीच विशेषज्ञ पहले ही देश में कोरोना की तीसरी लहर आने को लेकर चेतावनी जारी कर चुके हैं। वहीं, तीसरी लहर को लेकर एक आशंका ये भी जताई जा रही है कि ये बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने बच्चों का खास ख्याल रखें, ताकि उन्हें कोरोना से संक्रमित होने से बचाया जा सके। इसमें हमें उनके खानपान से लेकर उनके रहन-सहन तक का विशेष ध्यान देना पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
2 of 7
कोरोना की तीसरी लहर
- फोटो : Pixabay
कैसी हो बच्चों की डाइट?
-बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए उन्हें विटामिन-सी से भरपूर भोजन दें।
-नींबू, केला, संतरा, ब्रोकली, कीवी, अमरूद, फूल गोभी, पालक, आलू, टमाटर आदि चीजें आप बच्चों की डाइट में शामिल कर सकते हैं।
3 of 7
कोरोना की तीसरी लहर
- फोटो : पेक्सेल्स
-बच्चों को बाहर का खाना, जैसे- जंक फूड, स्ट्रीट फूड आदि खाने से दूर रखें।
-ध्यान रहे कि बच्चों को तरल पदार्थों की कमी न होने दें। उन्हें पानी पिलाएं और जूस भी पिला सकते हैं।
4 of 7
कोरोना की तीसरी लहर
- फोटो : iStock
इन बातों का भी रखें खास ध्यान:-
व्यायाम कराएं
- कई बच्चे आलसी होते हैं, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपके बच्चे फिट रहें। इसके लिए आप उन्हें रोजाना व्यायाम करवा सकते हैं। घर पर वर्कआउट करा सकते हैं, छत पर या पार्क में वॉक करवा सकते हैं आदि। इससे वे फिट रहेंगे।
5 of 7
कोरोना की तीसरी लहर
- फोटो : iStock
मेंटल हेल्थ
- आपको बच्चों की मेंटल हेल्थ यानी मानासिक स्वास्थ्य का ध्यान देना है। उन्हें किसी प्रकार का तनाव न होने दें, चिंता न होने दें आदि। आप उनसे बात करते रहें और उनकी समस्या को जानें।