डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिजीशियन
अनुभव- 25 वर्ष से ज्यादा
Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja
देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से काफी परेशान है। जहां एक तरफ काफी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इस वायरस की वजह से काफी लोगों की जान भी जा रही है। ऐसे में संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कई जगहों पर लॉकडाउन जैसी कड़ी पाबंदियां जारी हैं। लेकिन इन सबके बीच म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के खतरे ने हर किसी की परेशानियों को बढ़ा दिया है। देश में इसके काफी संख्या में मामले सामने आ चुके हैं, और कई राज्य इसे महामारी तक घोषित कर चुके हैं। ऐसे में हर किसी को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। वहीं, डॉक्टर्स भी मानते हैं कि अगर इसके कुछ लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो इलाज करवाकर इस बीमारी से बचा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके शुरुआती लक्षणों के बारे में।
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
नाक के पास काले धब्बे होना
- नाक के पास काल धब्बे होना, किसी तरह की दिक्कत होना, दर्द होना आदि। अगर आपको इस तरह की दिक्कतें हो ही हैं, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर को इस बारे में बताना चाहिए और उनके हिसाब से आगे बढ़ना चाहिए।
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
चेहेर के किसी एक हिस्से पर सूजन आना
- अगर आपको अपने चेहरे के किसी एक हिस्से में सूजन दिख रही है, साथ ही आपको उस जगह पर काफी दर्द भी हो रहा है। ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना है, क्योंकि हो सकता है कि ये ब्लैक फंगस का शुरुआती लक्षण हो।
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सिरदर्द होना
- अगर आपको तेज सिरदर्द हो रहा है, तो इसे आपको हल्के में नहीं लेना चाहिए। दरअसल, ब्लैक फंगस साइनस पर अटैक करता है, जिसकी वजह से व्यक्ति को तेज सिरदर्द हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
दांतों से जुड़ी दिक्कतें
- अगर आपका दांत हिल रहा है या ढीला हो गया है, दांत में दर्द हो रहा है, मसूड़ों में दर्द या सूजन आ रही है आदि। ऐसी स्थिति में भी आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। समय रहते हुए डॉक्टर को इस बारे में बताने से आप किसी बड़े खतरे से बच सकते हैं।