फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन: घर की मक्खियां भी फैला सकती हैं कोरोना, जानें कितने दिन तक मानव मल में रहता है वायरस

Tue, 18 May 2021 01:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 18 May 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update According to study Homemade flies can spread SARS COV 2 also these dangerous viruses can live in human feces
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर लगातार जारी है। जहां एक तरफ अस्पताल में मरीज भर्ती हैं, तो वहीं एक्टिव केसों की संख्या भी काफी ज्यादा है। हर दिन काफी लोग मौत और जिंदगी के बीच में जंग लड़ रहे हैं। इन सबके बीच कई ऐसे अध्ययन सामने आए हैं, जिन्होंने इस वायरस के बारे में कई अहम जानकारियां दी हैं। इसी कड़ी में एक और अध्ययन बताता है कि घर की मक्खियों से सार्स COV-2 वायरस फैल सकता है। साथ ही ये वायरस व्यक्ति के मल में भी काफी दिनों तक जिंदा रहने जैसी बातें सामने आई है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

coronavirus update According to study Homemade flies can spread SARS COV 2 also these dangerous viruses can live in human feces
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

दरअसल, सार्स COV-2 ही कोरोना वायरस बीमारी का कारण बनता है। ये मुख्य रूप से हमार शरीर से निकलले वाले ड्रॉपलेट्स यानी बूंदों के जरिए फैलता है। जब संक्रमित व्यक्ति छींकता, बोलता या फिर खांसता है, तो नाक और मुंह के जरिए कुछ बूंदें निकलती हैं, जो एरोसोल में बदल जाती हैं। ये बूंदें जमीन या सतह पर चिपक सकती हैं। ऐसे में अगर इनके संपर्क में कोई आया तो वो इससे संक्रमित हो सकता है।

coronavirus update According to study Homemade flies can spread SARS COV 2 also these dangerous viruses can live in human feces
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

वहीं, पैरासाइट्स एंड वेक्टर्स में प्रकाशित एक अध्ययन बताता है कि संक्रमित व्यक्ति के मुंह या नाक से निकली बूंदों के संपर्क में अगर कोई मक्खी आती है तो वो इन एरोसोल बूंदों को 24 घंटे तक रख सकती है। ऐसे में ये मक्खियां इस वायरस को फैला भी सकती हैं। इस रिसर्च में केन्सास स्टेट यूनिवर्सिटी एंड एग्रीकल्चरल रिसर्च सर्विस में संयुक्त राज्य अमेरिका के शोधकर्ताओं ने पाया कि जब मक्खिया बूंदों के संपर्क में आती हैं, तो ये सार्स COV-2 को 24 घंटे तक रख सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update According to study Homemade flies can spread SARS COV 2 also these dangerous viruses can live in human feces
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

यही नहीं, घर की मक्खियां भी सार्स COV-2 जीनोमिक आरएनए को आसपास के वातावरण में 24 घंटे बाद तक भी फैला सकती हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि मक्खियां 250 से ज्यादा विभिन्न रोगजनकों को ले जा सकते हैं। ये मक्खियां अपनी बाहरी सतह जैसे पैर, मुंह और पंखों के जरिए संक्रमण फैला सकती हैं।

विज्ञापन
coronavirus update According to study Homemade flies can spread SARS COV 2 also these dangerous viruses can live in human feces
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जर्नल पर्यावरण अंतरराष्ट्रीय प्रोफेसर क्विलियम और स्टर्लिंग के प्राकृतिक विज्ञान संकाय के सहयोगियों ने एक अध्ययन के जरिए पाया कि 33 दिन बाद तक भी ये वायरस मानव मल में पाया जा सकता है। प्रोफेसर क्विलियम ने कहा, 'हम जानते हैं कि कोविड-19 खांसी और छींकने से निकली बूंदों या संक्रमण वाली वस्तुओं या अन्य चीजों के जरिए फैलता है।' उन्होंने आगे जानकारी दी कि, ' इस बात की पुष्टि की गई है कि मरीज की कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आने के 33 दिन बाद तक ये वायरस मानव मल में भी पाया जा सकता है।'

स्रोत और संदर्भ:
Balaraman, V., Drolet, B. Mitzel, D. et al. (2021). Mechanical transmission of SARS-CoV-2 by house flies. Parasites and Vectors.
https://doi.org/10.1186/s13071-021-04703-8, https://parasitesandvectors.biomedcentral.com/articles/10.1186/s13071-021-04703-8

अस्वीकरण नोट: यह लेख पैरासाइट्स एंड वेक्टर्स में प्रकाशित अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। अमर उजाला राउटर्स के इस अध्ययन और दवा को लेकर कोई दावा नहीं करता है।  बिना डॉक्टरी सलाह के दवा के इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed