फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus: इस 'केस स्टडी' से समझें, आयुर्वेद के जरिए महज छह दिन में कैसे ठीक हुआ कोरोना का मरीज

Tue, 03 Nov 2020 12:50 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 03 Nov 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus treatment by Ayurveda in six days only indian institute of Ayurveda protocol for Covid 19
आयुर्वेदिक औषधि (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पेक्सेल्स

कोरोना के इलाज के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और आयुष मंत्रालय ने जब उपचार प्रोटोकॉल जारी किया था, तो इसका आईएमए यानी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पुरजोर विरोध किया था। हालांकि मंत्रालय ने स्पष्ट किया था, उपचार प्रोटोकॉल को एलोपैथिक इलाज का विकल्प नहीं बताया गया है। इधर, भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने केवल आयुर्वेदिक दवाओं के जरिए कोरोना संक्रमित मरीज को महज छह दिनों के अंदर स्वस्थ करने में सफलता हासिल की है। स्वास्थ्य शोध पत्रिका 'जर्नल ऑफ आयुर्वेद' में यह केस स्टडी प्रकाशित की गई है। दावा है कि मरीज का इलाज पूरी तरह आयुर्वेदिक दवाओं से किया गया है। 

Coronavirus treatment by Ayurveda in six days only indian institute of Ayurveda protocol for Covid 19
आयुर्वेदिक औषधि (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

स्वास्थ्य जर्नल में प्रकाशित केस स्टडी के मुताबिक, करीब एक महीने पहले टाइफाइड से पीड़ित मरीज कोरोना संक्रमित भी पाया गया। वह कोरोना के माइल्ड लक्षणों वाला मरीज था और उसकी जांच रिपोर्ट  कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में डाक्टरों ने पूरी तरह से आयुर्वेदिक दवाओं से उसका उपचार शुरू किया। इस दौरान मरीज को एलोपैथ की कोई भी दवा नहीं दी गई। 

Coronavirus treatment by Ayurveda in six days only indian institute of Ayurveda protocol for Covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इस केस स्टडी में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। दावा है कि मरीज महज छह दिन पूरी तरह ठीक हो गया और फिर से जांच में वह कोरोना निगेटिव पाया गया। मरीज को इलाज के दौरान आयुष क्वाथ, शेषमणि वटी और लक्ष्मी विलास रस के साथ फीफाट्रोल दी गई। ये दवाएं कोरोना के मरीजों के आयुर्वेदिक इलाज के लिए जारी किए गए उपचार प्रोटोकॉल में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus treatment by Ayurveda in six days only indian institute of Ayurveda protocol for Covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आयुष क्वाथ, शेषमणि वटी और लक्ष्मी विलास रस आयुर्वेद का पुराना फार्मूलेशन है, जबकि फीफाट्रोल को नए फार्मूलेशन के साथ एमिल फार्मास्युटिकल्स नाम की कंपनी ने तैयार किया है। रोग निदान और विकृति विज्ञान के चिकित्सक डॉ. शिशिर कुमार मंडल के मुताबिक, यह केस स्टडी कोरोना के उपचार में आयुर्वेद की उपयोगिता का सबूत है।

विज्ञापन
Coronavirus treatment by Ayurveda in six days only indian institute of Ayurveda protocol for Covid 19
Coronavirus prevention - फोटो : iStock

डॉ. शिशिर के मुताबिक, आयुर्वेदिक दवाओं की बदौलत मध्यम लक्षणों वाला वह मरीज गंभीर रूप से बीमार होने से भी बच गया और महज छह दिन में कोरोना से पूरी तरह मुक्त हो गया। बता दें कि बीते छह अक्तूबर को स्वास्थ्य मंत्रालय ने आयुर्वेद से कोरोना के इलाज का प्रोटोकॉल जारी किया था, जिसपर आईएमए ने सवाल उठाया था। 'जर्नल ऑफ आयुर्वेद' में प्रकाशित यह केस स्टडी आयुर्वेद से कोरोना के इलाज का प्रमाण कहा जा सकता है। 

(नोट: आयुर्वेद की दवाओं से उक्त मरीज का उपचार विशेषज्ञों की निगरानी में किया गया है। कोरोना महामारी के इलाज में किसी भी तरह की दवा का इस्तेमाल न करें। कोरोना के इलाज के लिए चिकित्सक से ही सलाह लें और बताई गई दवाओं का सेवन करें। )

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed