फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानें: कोरोना की तीसरी लहर और डेल्टा प्लस वैरिएंट पर जरूरी सवालों के जवाब

Thu, 05 Aug 2021 01:26 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 05 Aug 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus third wave in India covid 19 latest update delta plus variant coronavirus question answer
कोरोना वायरस - फोटो : iStock

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 42 हजार 982 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 41 हजार 726 मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में इस समय कोरोना से ठीक होने की दर 97.37 फीसदी है। वही, कोविड टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक 48 करोड़ 93 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। हालांकि इसके बावजूद काफी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं, जिससे महामारी की तीसरी लहर का खतरा मंडराने लगा है। चिंताओं का कारण कोरोना के नए-नए वैरिएंट्स भी हैं। डेल्टा प्लस वैरिएंट को काफी खतरनाक माना जा रहा है। देश में इसके संक्रमण के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि इन समस्याओं से छुटकारा कैसे पाया जाए। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना की तीसरी लहर और डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर कुछ जरूरी सवालों के जवाब... 

Coronavirus third wave in India covid 19 latest update delta plus variant coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

डेल्टा प्लस वैरिएंट कितना खतरनाक है? 

  • दिल्ली स्थित आरएमएल अस्पताल के डॉ. ए. के. वार्ष्णेय कहते हैं, 'अब तक दुनिया में कोरोना के कई वैरिएंट आ चुके हैं। इसलिए वैरिएंट को लेकर लोगों को बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है और न ही डरने की जरूरत है। इससे सिर्फ बचने के उपाय करने हैं और इसको रोकने के लिए हमें कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करना है। अगर हम इसे अपने शरीर में घुसने से रोकने का प्रबंध कर चुके हैं तो कोई भी वैरिएंट आए, हम सुरक्षित रहेंगे।' 
Coronavirus third wave in India covid 19 latest update delta plus variant coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोरोना की तीसरी वेव का पीक कब आ सकता है? 

  • डॉ. ए. के. वार्ष्णेय कहते हैं, 'कोरोना की तीसरी वेव (लहर) अगस्त में ही कभी भी शुरू हो सकती है और इसके पीक की संभावना अक्तूबर में जताई गई है। लेकिन ऐसा न मानें कि ये आएगी ही, हम इसे आने से रोक सकते हैं और ये संभव होगा हमारी जागरूकता से। वैक्सीन लगवाएं, बाहर बिना मास्क न जाएं और भीड़ में जाने से बचें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus third wave in India covid 19 latest update delta plus variant coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

तीसरी वेव कभी भी शुरू होने की संभावना जताई गई है, क्या कहेंगे? 

  • डॉ. ए. के. वार्ष्णेय कहते हैं, 'कुछ दिन पहले देश में केस कम होने शुरू हुए थे और आर वैल्यू भी कम होने लगी थी, यानी संक्रमण दर कम हो गया था। लेकिन अब देख रहे हैं कि अनलॉक में एक बार फिर लापरवाही हुई है, इस वजह से केस बढ़ने शुरू होने लगे हैं। जहां तक तीसरी लहर है, ये तो एक वैज्ञानिक टर्म है। इसकी असली वजह हम सभी हैं। जब भी कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन नहीं करेंगे, केस ऐसे ही बढ़ने लगेंगे। अगर हम लॉकडाउन में जिस तरह थे, उसी तरह सख्त नियम का खुद से पालन करें तो इसको रोक सकते हैं।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed