फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: ऐसे लोगों के लिए कोरोना वायरस है ज्यादा खतरनाक, वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला दावा

Sun, 26 Jul 2020 09:31 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 26 Jul 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus study claims baldness is a risk factor for Covid-19 Men who have completely lost hair are 40% more likely to end up in hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पूरी दुनिया में करोड़ों लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। अब तक इसके संक्रमण से दुनियाभर में छह लाख से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक सामने आई रिपोर्ट्स में यह खुलासा हो चुका है कि यह वायरस उन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है, जो पहले से ही किसी न किसी बीमारी से ग्रसित हैं। लगातार अपना रूप बदलकर लोगों को मौत के घाट उतारने वाले इस वायरस को लेकर अब एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। वैज्ञानिकों का दावा है कि गंजेपन के शिकार लोगों के लिए कोरोना वायरस और भी ज्यादा जानलेवा है। आइए जानते हैं किस आधार पर यह रिपोर्ट बनाई गई है और बाल झड़ने की समस्या झेल रहे लोग आखिर किस तरह कोरोना से बचाव कर सकते हैं? 

Coronavirus study claims baldness is a risk factor for Covid-19 Men who have completely lost hair are 40% more likely to end up in hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गंजेपन के शिकार लोगों में कोरोना संक्रमण के खतरे की संभावना 40 फीसदी तक हो सकती है। इस निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले वैज्ञानिकों ने ब्रिटेन के अस्पताल में भर्ती 2000 मरीजों की जांच की। इस जांच में यह सामने आया है कि बाल झड़ने की समस्या झेल रहा हर पांचवां व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है जबकि यह समस्या ना झेल रहे 15 फीसदी लोग ही पॉजिटिव पाए गए। 

Coronavirus study claims baldness is a risk factor for Covid-19 Men who have completely lost hair are 40% more likely to end up in hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

गंजेपन के शिकार लोगों पर यह रिपोर्ट वेस्ट वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने तैयार की है, जिसे 'अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्माटालॉजी' में प्रकाशित किया गया है। शोध के लिए वैज्ञानिकों ने चार अलग-अलग ग्रुप बनाए थे। इसमें पहले ग्रुप में उन लोगों को रखा गया था, जो गंजेपन के शिकार नहीं थे। फिर दूसरे ग्रुप में वैसे लोगों को, जिनको बाल झड़ने की मामूली समस्या थी जबकि तीसरे ग्रुप में बाल झड़ने की थोड़ी और ज्यादा समस्या वाले लोगों को और चौथे ग्रुप में गंभीर रूप से बाल झड़ने की समस्या झेल रहे लोगों को रखा गया था।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus study claims baldness is a risk factor for Covid-19 Men who have completely lost hair are 40% more likely to end up in hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोध का परिणाम यह निकला कि पहले ग्रुप में 15 फीसदी लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जबकि दूसरे ग्रुप में 17 फीसदी लोग। इसी तरह तीसरे ग्रुप में 18 फीसदी लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जबकि चौथे ग्रुप में 20 फीसदी से भी ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

विज्ञापन
Coronavirus study claims baldness is a risk factor for Covid-19 Men who have completely lost hair are 40% more likely to end up in hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

शोध के परिणामों के आधार पर डॉ. माइकल कोलोड्नी और उनके सहयोगी इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि गंजेपन के शिकार लोगों में कोरोना के खतरे की संभावना 40 फीसदी तक हो सकती है। इसके पीछे उनका तर्क ये है कि हार्मोन की समस्या के चलते ही कोरोना वायरस कोशिकाओं में प्रवेश करता है और व्यक्ति को संक्रमित कर देता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed