{"_id":"60390ee08ebc3e8ca1058aab","slug":"coronavirus-scientists-develop-chip-to-simplify-covid-19-testing-deliver-result-on-phone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कोरोना की जांच के लिए वैज्ञानिकों ने बनाया खास चिप, 55 मिनट में फोन पर ही मिल जाते हैं नतीजे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: कोरोना की जांच के लिए वैज्ञानिकों ने बनाया खास चिप, 55 मिनट में फोन पर ही मिल जाते हैं नतीजे
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 26 Feb 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस ने अब तक दुनियाभर में 11 करोड़ 35 लाख से भी अधिक लोगों को संक्रमित कर दिया है, जबकि 25 लाख से अधिक लोगों की इसकी वजह से मौत हो चुकी है। इस जानलेवा वायरस से बचाव के लिए अभी भी कोरोना का टेस्ट सबसे जरूरी चीजों में से एक है और इसके लिए तरह-तरह के यंत्र विकसित किए जा रहे हैं। अब वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खास चिप विकसित की है, जो टिकट के आकार की है और यह कोरोना की जांच को बेहद ही आसान बना देगी। इस जांच के नतीजे 55 मिनट से भी कम समय में मिल जाएंगे और वो भी स्मार्टफोन पर। इस खास चिप को अमेरिका के 'राइस यूनिवर्सिटी' के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
यह माइक्रोफ्लूइडिक चिप उंगली से लिए गए खून के नमूने में कोविड-19 के न्यूक्लियोकैप्सिड (एन) प्रोटीन का विश्लेषण करती है। इससे जुड़े अध्ययन को 'एसीएस सेंसर्स' नामक शोध पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। इस अध्ययन के मुताबिक, यह चिप उंगली पर सुई चुभाकर लिए गए रक्त सीरम से कोविड-19 के न्यूक्लियोकैप्सिड प्रोटीन की सांद्रता को मापता है, जो कोविड-19 का एक बायोमार्कर है।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना के आरटी-पीसीआर जांच की तुलना में जांच का यह तरीका बहुत ही आसान है। शोधकर्ताओं की टीम के सदस्य पीटर लिलीहोज ने कहा, 'इस चिप की मदद से कोरोना जांच से संबंधित पूरी प्रक्रिया एक ही जगह पर कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल आसान है, क्योंकि इसके लिए लैब की कोई जरूरत नहीं होती।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस खास चिप की मदद से कोरोना की जांच के लिए शोधकर्ताओं ने स्वस्थ लोगों और कोविड-19 से संक्रमित लोगों के खून के नमूनों लिए और जांच की। शोधकर्ताओं का कहना है कि अधिकतम 55 मिनट में यह माइक्रोचिप सार्स कोव-2 एन प्रोटीन का पता लगा लेती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राइस यूनिवर्सिटी के ही शोधकर्ताओं ने पिछले साल मलेरिया का पता लगाने के लिए 'माइक्रोनीडल पैच' विकसित किया था।
नोटः यह लेख एसीएस सेंसर्स नामक शोध पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन रिपोर्ट पर आधारित है, जिसमें शोध के बारे में विस्तार से बताया गया है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।