फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना वायरस को दोबारा पैदा होने से रोका जा सकता है, वैज्ञानिकों ने विकसित किया नया उपचार

Fri, 05 Mar 2021 08:36 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 05 Mar 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Researchers developed new treatment that appears to stop the reproduction of viruses which cause Covid 19 and flu
कोरोना वायरस - फोटो : iStock

कोरोना महामारी को खत्म करने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। दुनियाभर में इसके खिलाफ टीकाकरण अभियान तो चल ही रहे हैं, साथ ही इस बीमारी के नए-नए इलाज भी खोजे जा रहे हैं। इसी क्रम में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने एक ऐसा नया उपचार विकसित किया है, जिसके जरिये शरीर में कोविड-19 और फ्लू जैसे वायरस को दोबारा पैदा होने से रोका जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस उपचार में दवा को एक नेबुलाइजर की मदद से फेफड़ों तक पहुंचाया जा सकता है। इस उपचार की खोज करने वाले शोधकर्ताओं के मुताबिक, इसका उपयोग करना बहुत ही आसान है। मरीज इसका इस्तेमाल घर पर खुद से ही कर सकते हैं। 

Coronavirus Researchers developed new treatment that appears to stop the reproduction of viruses which cause Covid 19 and flu
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यह नया उपचार सीआरआईएसपीआर तकनीक पर आधारित है। इसके बारे में 'नेचर बायोटेक्नोलॉजी' नामक पत्रिका में विस्तार से बताया गया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह नया उपचार बेहद तेजी से संक्रमण फैलाने में सक्षम कोरोना वायरस के स्ट्रेन के खिलाफ भी प्रभावकारी लगता है। 

Coronavirus Researchers developed new treatment that appears to stop the reproduction of viruses which cause Covid 19 and flu
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इस नए उपचार को अमेरिका के जॉर्जिया प्रौद्योगिकी संस्थान और इमोरी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने विकसित किया है। उन्होंने सीएएस13ए प्रोटीन के लिए कोड तय करने के लिए उस तकनीक का इस्तेमाल किया, जो आरएनए जेनेटिक कोड के भागों को समाप्त करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Researchers developed new treatment that appears to stop the reproduction of viruses which cause Covid 19 and flu
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, आरएनए जेनेटिक कोड की मदद से ही वायरस फेफड़ों की कोशिकाओं में प्रजनन करते हैं। शोधकर्ताओं की टीम के सदस्य फिलिप सेंटेनजेलो ने कहा, 'हमारी दवा में आपको केवल एक वायरस से दूसरे वायरस की ओर जाने का ही बदलाव करना होगा। हमें आरएनए के केवल एक अनुक्रम को बदलना होगा।' 

विज्ञापन
Coronavirus Researchers developed new treatment that appears to stop the reproduction of viruses which cause Covid 19 and flu
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फिलिप सेंटेनजेलो ने कहा, 'हम फ्लू से उस कोरोना वायरस की ओर गए, जो कोविड-19 बीमारी का कारण बनता है। वे बिल्कुल अलग वायरस हैं। हम एक मार्ग को बदलकर बेहद तेजी से ऐसा करने में सक्षम हैं।' शोधकर्ताओं ने बताया कि इस उपचार का परीक्षण जानवरों पर किया गया है और वो बिल्कुल ठीक हो गए हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed