फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: क्या कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद में कर सकते हैं शराब का सेवन? विशेषज्ञ से जानें

Fri, 05 Mar 2021 04:54 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 05 Mar 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine precautions in hindi expert says Dont mix alcohol and covid vaccine
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

कोरोना महामारी जल्द से जल्द खत्म हो, इसको लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दुनिया के कई देशों में इसके खिलाफ टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं। आंकड़ों को मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लोगों को 271 मिलियन यानी 27.1 करोड़ से भी अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई है, यानी प्रति दिन लाखों लोगों को टीका लगाया जा रहा है। अगर आप भी वैक्सीन लेने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि टीका लेने से पहले और उसके बाद किस तरह की सावधानियां बरतनी जरूरी हैं, क्योंकि अगर आप गलती करेंगे तो कोरोना से बचाने में वैक्सीन आपकी कोई मदद नहीं कर पाएगी। इन सावधानियों में शराब का सेवन न करना भी शामिल है। 

Coronavirus Vaccine precautions in hindi expert says Dont mix alcohol and covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

देश के मशहूर डॉ. अरविंदर सिंह सोइन कोरोना का टीका ले चुके या लेने वाले लोगों को शराब से बचने की सलाह देते हैं। वह कहते हैं, 'शराब और कोरोना वैक्सीन को मिक्स न करें। टीका लेने से कम से कम एक हफ्ता पहले और टीका लेने के बाद दो हफ्ते तक शराब का सेवन बिल्कुल न करें।' 

Coronavirus Vaccine precautions in hindi expert says Dont mix alcohol and covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉ. अरविंदर सिंह कहते हैं, 'अल्कोहल टी-कोशिकाओं को सुन्न कर देता है, लिवर की सूजन का कारण बनता है और आंत के बैक्टीरिया को बदलता है, जबकि प्रतिरक्षा विकसित करने के लिए ये सभी महत्वपूर्ण हैं।' वह कहते हैं कि ये प्रभाव कई दिनों तक रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine precautions in hindi expert says Dont mix alcohol and covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कुछ महीने पहले रूस के गमलेया इंस्टीट्यूट के प्रमुख एलेक्जेंडर गिन्ट्सबर्ग ने भी कहा था कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद शराब का सेवन बिल्कुल न करें, नहीं तो उसका असर खत्म हो जाएगा। इसके अलावा रूस के उप-प्रधानमंत्री ततियाना गोलिकोवा ने भी कुछ ऐसी ही सलाह दी थी। उन्होंने भी कहा था कि कोरोना का टीका लगवाने के बाद अगर लोगों ने शराब पी तो सब कुछ बेकार हो जाएगा, क्योंकि शराब पीने की आदत वैक्सीन के असर को खत्म कर सकती है। 

विज्ञापन
Coronavirus Vaccine precautions in hindi expert says Dont mix alcohol and covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

हालांकि डॉ. अरविंदर सिंह यह भी कहते हैं कि टीका लेने के एक सप्ताह पहले और टीका लेने के बाद दो सप्ताह तक शराब नहीं पीने की समय सीमा पार हो जाने के बाद भी शराब का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। वह कहते हैं कि रोजाना दो ड्रिंक्स या फिर हफ्ते में 10 ड्रिंक्स से ज्यादा शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed