फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस से बचना है तो खान-पान और खरीदारी में यूं रहें सतर्क

Wed, 01 Apr 2020 12:57 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 01 Apr 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Prevention tips What to eat and things to do while Shopping to prevent covid 19

क्या आपको वो समय याद है, जिस समय आप बिना किसी रोक-टोक और प्रतिबंध के सुपर मार्केट में जाकर खरीदारी किया करते थे? जब आप हाथ में ट्रॉली लेकर पूरा सुपर मार्केट घूम लिया करते थे और जरूरत की हर चीज को अपनी ट्रॉली में डालकर घर लौट आते थे।



लेकिन जब से कोरोना वायरस महामारी बना है तब से लगभग देश बंद हैं। दुनिया भर के देशों ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी है और कुछ देशों में कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। ऐसे में लोगों को सिर्फ तभी घर से बाहर निकलने की इजाजत है जब कोई जरूरी काम हो। यानी किसी भी गैर-जरूरी वजह से घर से बाहर निकलने पर मनाही है। लेकिन जरूरी चीजों की दुकानें खुली हुई हैं।

  • लेकिन खरीदारी करने का सबसे सुरक्षित तरीका क्या है?
  • या फिर अगर आप इस महामारी के दौर में भी सामान ऑर्डर कर रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखें?
Coronavirus Prevention tips What to eat and things to do while Shopping to prevent covid 19

दुकान पर खतरा क्या है?
कोरोना वायरस का संक्रमण तब फैलता है जब कोई व्यक्ति संक्रमित शख्स के संपर्क में आता है। जब कोई संक्रमित शख्स खांसता है या छींकता है तो उसकी छींक-खांसी के साथ ही कई वायरस हवा में चले जाते हैं। जब कोई दूसरा आदमी इसके संपर्क में आता है तो उसके संक्रमित होने की आशंका बढ़ जाती है। यह खतरा संक्रमित सतह के संपर्क में आने पर भी होता है।

ऐसे में खरीदारी के लिए जाने से और दूसरे लोगों के साथ घुलने-मिलने से संक्रमित होने का खतरा बढ़ता है। यही वजह है कि हर देश सोशल डिस्टेंसिंग की बात कर रहा है। लोगों से कहा गया है कि वो एक-दूसरे से कम से कम दो मीटर यानी छह फीट की दूरी पर रहें। स्वास्थ्य अधिकारियों का और विशेषज्ञों की कहना है कि ये जरूरी है। बहुत सी दुकानें इन नियमों का पालन भी कर रही हैं।

अगर कोरोना वायरस के संक्रमण और उसके लक्षणों के बारे में पढ़ें तो यह स्पष्ट हो जाता है कि सुपरमार्केट इस वायरस के प्रसार के लिए एक मुनासिब जगह है।

Coronavirus Prevention tips What to eat and things to do while Shopping to prevent covid 19

लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसीन की प्रोफेसर सैली ब्लूमफील्ड का कहना है कि जब लोग सुपर मार्केट जाते हैं तो वो सामान उठाते है। रखते हैं। देखते हैं और दोबारा रख देते हैं। वो एक सामान को उठाकर दूसरी जगह रखते हैं और फिर कोई दूसरा आकर उन्हें वहां से हटाकर कहीं और रख देता है। लोग बिल की जांच कराते हैं, कैश का लेन-देन करते हैं, कार पार्क करते हैं, एटीएम मशीन पर नंबर प्लेट को छूते हैं, कार पार्किंग के दौरान टोल और दूसरी चीजों को छूते हैं। इसके साथ ही इस दौरान वो दर्जनों लोगों के संपर्क में आते हैं।

इन कुछ घंटों के दौरान संक्रमण की बहुत अधिक आशंका होती है। लेकिन कुछ उपायों को अपनाकर संक्रमित होने से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Prevention tips What to eat and things to do while Shopping to prevent covid 19
  • अपने हाथों को साबुन से कम से कम बीस सेकंड तक धोएं। आप चाहें तो अल्कोहल बेस्ड सैनेटाइजर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • लेकिन खरीदारी करने से पहले और बाद में दोनों ही वक्त हाथों को साफ करना जरूरी है।
  • एक बात जो पक्के तौर पर ध्यान रखनी है वो ये कि कोई भी सतह सुरक्षित नहीं है। कोई भी जगह असुरक्षित हो सकती है।
  • ऐसे में अगर आप किसी चीज को हाथ में पकड़ें या फिर कहीं अगर हाथ रखें तो हाथों को बिना साफ किए चेहरे पर ना लगाएं।
  • जहां तक संभव हो डिजिटल पेमेंट करें क्योंकि कार्ड और कैश की पेमेंट के दौरान संपर्क में आने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Coronavirus Prevention tips What to eat and things to do while Shopping to prevent covid 19

तो क्या खाने-पीने की चीजों से भी फैल सकता है कोविड-19
हालांकि अभी तक इस तरह का कोई मामला सामने तो नहीं आया है जिसमें ये पता चला हो कि कोरोना वायरस का संक्रमण खाने के माध्यम से भी फैलता है। और ना ही ये कि खाना पकाने से वायरस मर जाता है। यूके फूड स्टैंडर्ड्स एजेंसी वेबसाइट के मुताबिक, बेहतर होगा कि घर पर पका खाना खाया जाए। लेकिन अब भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो टेक-अवे और फूड डिलीवरी पर निर्भर हैं।

प्रोफेसर ब्लूमफील्ड के मुताबिक, इस मामले में 'जीरो रिस्क' जैसी कोई चीज ही नहीं है। जब खाना पैक किया जाता है तो वो एक हाथ से दूसरे हाथ में जाता है और यह एक बहुत बड़ी चिंता है। अगर आप पैकिंग वाला खाना इस्तेमाल करने वाले हैं तो उसे इस्तेमाल करने से 72 घंटे पहले या तो स्टोर कर लें या फिर उसे स्प्रे कर लें। इसके अलावा जिस प्लास्टिक या ग्लास के कंटेनर में खाना पैक करके आया है उसे सैनेटाइज्ड वाइप से पोछ लें। 

अगर आप फल या सब्जी मंगा रहे हैं तो ध्यान रखें वो एक हाथ से दूसरे हाथ में गई होंगी। इन चीजों को रखने से पहले बहते पानी में अच्छी तरह धोएं। जब पानी निकल जाए तो इन्हें सुरक्षित रख दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed