फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से बचने के लिए हाथ धोते रहना जरूरी पर इन पांच बातों का रखें ध्यान 

Fri, 22 May 2020 01:56 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 22 May 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus prevention tips Hand wash for covid 19 protection by soap and sanitizer side effect
कोरोना वायरस टिप्स: हाथों का ऐसे रखें ख्याल - फोटो : Pixabay

कोरोना संक्रमण के बीच शुरुआत से जो सलाह दी जा रही है, वह है समय-समय पर हाथ धोते रहना। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हाथों के जरिए संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा रहता है, क्योंकि हम अक्सर अपने हाथों से अपना चेहरा छूते हैं। अगर वायरस से संक्रमित सतह को हमने स्पर्श किया हो और फिर इन्हीं हाथों से अपने आंख, नाक या मुंह वगैरह छुआ तो हम संक्रमित हो सकते हैं। इस वायरस से बचाव के लिए विशेषज्ञ हाथों को साबुन से बार-बार धोने की सलाह दे रहे हैं। लोग हाथ धोने के साथ अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर भी लगा रहे हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञों के मुताबिक, लगातार साबुन से धोने और सैनिटाइजर लगाने से उनमें मौजूद रसायनों से हाथों की प्राकृतिक क्रीम और नमी कम होती जाती है। नतीजे में त्वचा रूखी होने लगती है। ऐसे में त्वचा फटने लगती है और इससे आई दरारों में से वायरस शरीर में जा सकता है।

Coronavirus prevention tips Hand wash for covid 19 protection by soap and sanitizer side effect
hand cream - फोटो : Pixabay

हाथ धोने के बाद क्रीम लगाएं
अमेरिका के लॉस एंजलिस स्थित कैलिफोर्नियां यूनिवर्सिटी की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. सारा होगन बताती हैं कि हाथ की ऊपरी त्वचा में प्राकृतिक तेल और वैक्स होता है। इसका काम हाथ में नमी बनाए रखना होता है, जो बाहर और भीतर दोनों तरफ से हाथों की सुरक्षा दीवार होती है। बार-बार साबुन से हाथ धोने और सैनिटाइजर के प्रयोग से हाथों की प्राकृतिक दीवार को नुकसान होता है। इस स्थिति से बचने के लिए हाथ धोने या सैनिटाइजर लगाने के बाद क्रीम या वैसलीन का इस्तेमाल करें, जिससे रूखापन खत्म हो जाए और उसकी कोमलता बनी रहे।

Coronavirus prevention tips Hand wash for covid 19 protection by soap and sanitizer side effect
hand wash - फोटो : Pixabay

खुशबूयुक्त साबुन का प्रयोग कम करें
लोग खुशबूदार साबुन का इस्तेमाल अधिक करने लगे हैं। खुशबूदार साबुन का प्रयोग कम से कम करें, क्योंकि यह झाग की मोटी परत बनाता है। हाथों को जब रगड़कर धोते हैं तो हाथों में मौजूद प्राकृतिक तेल को भी धो देता है। लंबे समय तक ऐसा करने से हाथों की प्राकृतिक सुंदरता भी खराब हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus prevention tips Hand wash for covid 19 protection by soap and sanitizer side effect
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गुनगुने पानी का प्रयोग करें 
हल्के गुनगुने पानी से हाथों को 20 सेकंड तक धोएं, न कि गरम पानी से। इसके बाद हाथों को तौलिए के भीतर रख लें, हाथ को सुखाने के लिए तौलिए से न रगड़ें। हाथ सूखने पर तुरंत मॉइस्चराइजर क्रीम लगाएं। ऑफिस जा रहे हैं या बाहर ड्यूटी पर हैं तो अपने पास क्रीम रखें और हाथ धोने के साथ उसे जरूर लगाएं। इससे आपके हाथों की त्वचा नरम और स्वस्थ रहेगी।

विज्ञापन
Coronavirus prevention tips Hand wash for covid 19 protection by soap and sanitizer side effect
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

हाथ फटे हैं तो सैनिटाइजर न लगाएं
हाथ की त्वचा फटी है तो अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का प्रयोग बिलकुल न करें। हैंड सैनिटाइजर और मॉइस्चराइजिंग क्रीम का प्रयोग मिलाकर कर सकते हैं, लेकिन इससे वायरस खत्म होने की गुंजाइश बहुत कम है। हाथ फटे हैं तो खुशबुयुक्त चीजों का प्रयोग न करें। डॉक्टरी सलाह पर क्रीम या ऑइंटमेंट लगाएं। घर पर मौजूद लोशन का प्रयोग न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed