Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष
देशभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक समय था जब संक्रमण काफी कम हो गया था, लेकिन पिछले महीने इसमें अचानक से उछाल आया और अब तो रोजाना संक्रमण के नए और दुखद रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं। पिछले और मौजूदा आंकड़ों को देखकर इतना तो साफ हो गया है कि यह वायरस इतनी जल्दी लोगों का पीछा छोड़ने वाला नहीं है। कई वैज्ञानिक भी यह आगाह कर चुके हैं कि हो सकता है कोरोना कभी दुनिया से जाए ही ना। हालांकि जो मौजूदा हालात हैं, उसमें कोरोना की वजह से अधिक संख्या में लोगों की जानें जा रही हैं। इसलिए यह जरूरी है कि लापरवाही न करें, सावधानियां बरतें, जिससे संक्रमण से बचा जा सके। आइए जानते हैं कि आप खुद को और अपने घर को कोरोना के संक्रमण से कैसे दूर रख सकते हैं?
{"_id":"608909468ebc3e7c1a0b635a","slug":"coronavirus-precautions-covid-19-prevention-tips-to-protect-you-and-your-family-from-covid-infection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: आपके घर भी आ सकता है कोरोना, न करें ऐसी लापरवाही, बरतें ये छह सावधानियां","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान: आपके घर भी आ सकता है कोरोना, न करें ऐसी लापरवाही, बरतें ये छह सावधानियां
Wed, 28 Apr 2021 12:46 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
मास्क पहनें, लेकिन ये गलती न करें
- अगर आप किसी बहुत जरूरी काम से घर से बाहर जाने की सोच रहे हैं तो यह जरूरी है कि मास्क पहनें और सही ढंग से पहनें, क्योंकि ऐसा देखने में आता है कि लोग महज औपचारिकता के तौर पर मास्क लगा लेते हैं, फिर जहां मन करता है मास्क मुंह और नाक से नीचे कर लेते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करना है। यह खतरनाक हो सकता है। आप सही तरीके से मास्क पहनिए और मास्क भी वैसा होना चाहिए जो चेहरे पर पूरी तरह फिट हो जाए। इसके अलावा यह भी ध्यान रखना है कि अगर आप कपड़े का मास्क इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे हर दिन धोएं। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने भी हाल ही में लोगों को यह आगाह करते हुए कहा है कि अब समय आ गया है कि घर पर भी लोग मास्क लगाकर रहें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाएं
- अगर आप कहीं घर से बाहर जा रहे हैं तो दूसरे लोगों से सुरक्षित शारीरिक दूरी यानी कम से कम छह फीट की दूरी बनाकर रखें, क्योंकि हो सकता है कि आपके पास खड़ा व्यक्ति एसिम्प्टोमैटिक हो यानी वह संक्रमित हो, लेकिन उसमें लक्षण नहीं दिख रहे हों। ऐसे में वह व्यक्ति तो कोरोना फैला सकता है। इसके अलावा एक चीज का और ध्यान रखें कि भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं और उस जगह पर जाने की सोचिए भी मत, जहां वेंटिलेशन की सुविधा न हो। याद रखिए, अगर आप लोगों के संपर्क में आएंगे तो संक्रमण की संभावना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बार-बार हाथ धोते रहें
- अगर आप घर पर हैं तो भी यह जरूरी है कि साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकेंड तक अच्छी तरह से अपने हाथ धोएं, लेकिन अगर आप कहीं बाहर हैं और साबुन-पानी की व्यवस्था नहीं है तो ऐसी स्थिति में अल्कोहल वाले सैनिटाइजर का उपयोग करें। इस दौरान याद रखें कि आप अपने मुंह, नाक और आंख को न छुएं, जब तक कि हाथों को अच्छी तरह से धो न लें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खांसते या छींकते समय ध्यान रखें
- अगर आपने मास्क पहना हुआ है और खांसी या छींक आती है तो मास्क को बिल्कुल न उतारें, बल्कि खांसने या छींकने के बाद मास्क को तुरंत बदल दें और हाथों से अच्छे से धो लें। लेकिन अगर आपने मास्क नहीं पहना हुआ है, तो खांसते या छींकते समय टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें या फिर कोहनी से मुंह और नाक को कवर करें। साथ ही इस्तेमाल किए गए टिश्यू पेपर को डस्टबिन में डाल दें।