फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैक्सीन लगने के बाद भी बरतनी होंगी ये सावधानियां, तभी कोरोना वायरस से होगा बचाव

Sat, 16 Jan 2021 10:39 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 16 Jan 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus precautions after taking covid 19 vaccine
Corona Vaccine - फोटो : pixabay

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से देश में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर दी है। लोगों को वैक्सीन देने के लिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही भारत भी ब्रिटेन और अमेरिका समेत उन देशों की श्रेणी में आ गया है, जहां पर कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं। एक सेंटर पर प्रतिदिन लगभग 100 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। लेकिन हमें ये भी जानने की जरूरत है कि कोरोना का टीका लेने के बाद कौन सी सावधानियां हमें बरतनी होंगी। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।



Coronavirus precautions after taking covid 19 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

टीके की दो खुराक हैं जरूरी 

  • चूंकि विशेषज्ञ कहते हैं हर व्यक्ति को टीके की दो खुराक लेनी होगी जो 28 दिन के अंतराल पर दी जाएगी और दूसरी खुराक लेने के दो हफ्ते बाद कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित होती है, ऐसे में वैक्सीन लगने के बाद भी कोविड नियमों का पालन करते रहना जरूरी है, जब तक कि एंटीबॉडी विकसित नहीं हो जाती है। 
Coronavirus precautions after taking covid 19 vaccine
वैक्सीन लगने के बाद भी बरतें ये सावधानियां - फोटो : Amar Ujala

टीका लेने के बाद किस तरह की सावधानी बरतनी जरूरी है? 

  • कोरोना से बचने के लिए जिन नियमों का पालन हम अभी कर रहे हैं, (जैसे- मास्क पहनना, छह फीट की सुरक्षित शारीरिक दूरी रखना और हाथ धोना), वैक्सीन लगने के बाद भी उन नियमों का पालन करते रहना जरूरी है। तभी वायरस से आप बचे रह सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus precautions after taking covid 19 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैक्सीन लेने के कितने समय बाद तक एहतियात बरतने जरूरी हैं? 

  • बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साओ पाउलो यूनिवर्सिटी के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. जॉर्ज कलील कहते हैं कि पहली खुराक लेने के बाद एक महीने तक इंतजार करें, उसके बाद दूसरी खुराक लें और फिर कम से कम 15 दिनों तक कोरोना से बचाव के जरूरी नियमों का पालन करते रहें। 
विज्ञापन
Coronavirus precautions after taking covid 19 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील के क्वेश्चन्स ऑफ साइंस इंस्टीट्यूट की अध्यक्ष और बायोलॉजिस्ट नतालिया पस्टर्नक कहती हैं कि वैक्सीन लेने और एक से डेढ़ महीने तक सारे एहतियात बरतने के बाद भी जिंदगी को आम पटरी पर लौटने में समय लगेगा। जब तक ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका नहीं मिल जाता, तब तक सारे एहतियात बरतने जरूरी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed