फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: कोरोना से ठीक होने के बाद हो सकती है ये जानलेवा बीमारी, अगर नहीं दिया लक्षणों पर ध्यान

Mon, 23 Aug 2021 10:57 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 23 Aug 2021 10:57 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Post covid disease Symptoms of tb in covid 19 recovered patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Sudhir Chaudhary



डॉ. सुधीर चौधरी

क्षय रोग एवं श्वसन रोग विशेषज्ञ, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.डी (क्षय रोग एवं श्वसन रोग)
अनुभव- 38 वर्ष


कोरोना एक गंभीर और जानलेवा बीमारी बनकर उभरा है। चाहे आप संक्रमित हों या संक्रमण से ठीक हो गए हों, यह सभी के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। कोरोना से ठीक होने के बाद भी लोगों में कई तरह की समस्याएं देखने को मिल रही हैं। हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि कोरोना से ठीक होने वाले लोगों में अब टीबी जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ गया है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर ने हाल ही में बताया था कि राज्य में अब तक 24-25 ऐसे मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिसमें लोगों को पहले कोरोना हुआ था और फिर रिकवरी के बाद वे टीबी का शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर सरकार ने पूरे राज्य में कोरोना से ठीक हुए मरीजों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है, ताकि मरीजों में टीबी का पता जल्दी लगाया जा सके और जल्द से जल्द उनका इलाज किया जा सके, क्योंकि जितनी देर होगी, बीमारी उतनी ही गंभीर होगी। 

Coronavirus Post covid disease Symptoms of tb in covid 19 recovered patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विशेषज्ञ कहते हैं कि कोविड-19 और टीबी, दोनों काफी हद तक एक जैसी ही बीमारियां हैं। दोनों ही सांस से जुड़ी बीमारियां हैं, जो फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचाती हैं और सबसे खतरनाक बात कि दोनों ही बीमारियां संक्रामक हैं। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। 

Coronavirus Post covid disease Symptoms of tb in covid 19 recovered patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लक्षणों को नजरअंदाज करना हो सकता है जानलेवा 

विशेषज्ञ कहते हैं कि लॉन्ग कोविड और टीबी के लक्षण एक जैसे ही होते हैं, ऐसे में लक्षणों को नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है। दरअसल, कोरोना से ठीक होने के बाद कई लोगों में सांस लेने में दिक्कत और खांसी की समस्या बनी रहती है, टीबी में भी ऐसे ही लक्षण दिखाई देते हैं। इसलिए कोरोना से ठीक होने के बाद अगर आपको भी ऐसी समस्याएं हो रही हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर टीबी का भी टेस्ट जरूर कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Post covid disease Symptoms of tb in covid 19 recovered patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्या हो सकता है टीबी का कारण? 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि कोरोना के इलाज में स्टेरॉयड्स का इस्तेमाल, कमजोर इम्यूनिटी और फेफड़ों में संक्रमण का बढ़ना, टीबी के होने का कारण हो सकता है। दरअसल, टीबी एक संक्रामक रोग है और यह उस व्यक्ति को जल्दी अपनी चपेट में ले लेता है, जिसकी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। 
विज्ञापन
Coronavirus Post covid disease Symptoms of tb in covid 19 recovered patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डायबिटीज के मरीज भी रहें सतर्क 

  • चूंकि डायबिटीज से पीड़ित मरीजों की रोग प्रतिरोक्षक क्षमता पहले से ही कमजोर होती है और ऐसे में उसे कोरोना हुआ हो तो जाहिर है इम्यूनिटी और भी कमजोर हो जाएगी। ऐसे में टीबी की बीमारी भी उसे बड़ी आसानी से हो सकती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को कोरोना से बेहद ही सतर्क रहने और शुगर लेवल को हमेशा नियंत्रण में रखने की जरूरत है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed