फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के मरीजों को राहत पहुंचा सकती है अर्थराइटिस की दवा, इटली में हुए लघु शोध में दावा

Sat, 09 May 2020 01:08 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 09 May 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus patients may get relief from Arthritis medicine anakinra drug says Research
सांकेतिक तस्वीर

अर्थराइटिस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों को राहत दे सकती है। इटली में हुए एक लघु शोध अध्ययन में दावा किया गया है कि अर्थराइटिस की एक दवा कोरोना के मरीजों को होने वाली सांस की तकलीफ में राहत पहुंचा सकती है। साथ ही यह फेफड़ों की सूजन कम कर सकती है। शोध में दावा है कि अर्थराइटिस की दवा से कोरोना संक्रमित मरीज अच्छे हो सकते हैं। हालांकि विशेषज्ञों की चेतावनी है कि कोरोना मरीजों पर इस दवा के प्रभावों को अभी साबित नहीं किया जा गया है।

Coronavirus patients may get relief from Arthritis medicine anakinra drug says Research
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं ने पाया कि 70 फीसदी से ज्यादा मरीजों को अनाकिनरा नाम की दवा से सांस की तकलीफों में काफी आराम मिला। यही नहीं उनके फेफड़ों के सूजन में भी कमी आई। इटली के मिलान स्थित सैन रफाले अस्पताल ने अपने अध्ययन में बताया है कि कोरोना संक्रमण में ये दवा काम कर रहे हैं, लेकिन इसके चिकित्सा प्रभावों को जानने के लिए नियंत्रित ट्रायल होने जरूरी हैं। 

Coronavirus patients may get relief from Arthritis medicine anakinra drug says Research
प्रतीकात्मक तस्वीर

वैज्ञानिक फिलहाल मौजूद दवाइयों और प्रयोगात्मक तौर पर हुए इस परीक्षण से आशा कर रहे हैं कि इस महामारी को कम किया जा सके। सैन रफाले अस्पताल के इम्युनोलॉजी एलर्जी विभाग के प्रमुख डॉ. डगना के मुताबिक, जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक हमलोगों को कोविड-19 बीमारी से बचाने के लिए उपाय सोचने होंगे। एक ऐसा एक ऐसा इलाज, जिसके पहले से ही कई सेफ्टी टेस्ट हो चुके हों और वह महामारी से निपटने के लिए पर्याप्त आपूर्ति में उपलब्ध हो ऐसा ही इलाज सही होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus patients may get relief from Arthritis medicine anakinra drug says Research

मालूम हो कि कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिए दुनियाभर में रिसर्च हो रहे हैं। इसकी दवा और वैक्सीन को लेकर दुनिया के कई देशों में हो रहे रिसर्च के सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। हालांकि अबतक जनसामान्य के प्रयोग के लिए कोई दवा या वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पाई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही उपलब्ध होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed