फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुर्वेद के जरिए कोरोना से जंग, 1000 मरीजों पर अश्वगंधा और मुलेठी समेत चार औषधि का ट्रायल

Fri, 08 May 2020 06:33 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 08 May 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus research updates: India starts clinical trial of Ayush medicines like Ashwagandha on covid patients
आयुर्वेदिक औषधि (सांकेतिक तस्वीर)

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में दुनियाभर के वैज्ञानिक इसका तोड़ ढूंढने में लगे हैं। कोरोना वायरस की वैक्सीन और दवा को लेकर लगातार शोध हो रहे हैं और जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है। दुनियाभर के कई देशों में कोरोना का इलाज ढूंढने के लिए शोध हो रहे हैं। अलग-अलग तरह की दवाओं का ट्रायल भी हो रहा है। अबतक मलेरिया से लेकर एचआईवी जैसी अलग बीमारियों की दवा का भी कोरोना के मरीजों पर प्रयोग हो चुका है। वहीं अब कोरोना से जंग में आयुर्वेद ने भी उम्मीद दिखाई है। आयुर्वेद की चार औषधियों का कोरोना के मरीजों पर ट्रायल होने जा रहा है। अगर ये प्रयोग सफल हुए तो कोरोना से जंग में एक बड़ी कामयाबी होगी। 

Coronavirus research updates: India starts clinical trial of Ayush medicines like Ashwagandha on covid patients

चार आयुष दवाओं का एक हजार मरीजों पर जल्द ट्रायल शुरू हो रहा है, जिसके नतीजे करीब 12 सप्ताह बाद मिलेंगे। सीएसआईआर के साथ आयुष मंत्रालय यह ट्रायल कर रहा है। आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने बताया, स्वास्थ्य व आयुष मंत्रालय और सीएसआईआर के साथ तीन तरह के अध्ययन किए जा रहे हैं। इनमें से एक चार दवाओं के जरिए कोविड मरीजों पर ट्रायल शामिल है। जबकि 50 लाख लोगों पर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक आयुष उत्पादों का अध्ययन किया जाएगा।

Coronavirus research updates: India starts clinical trial of Ayush medicines like Ashwagandha on covid patients
प्रतीकात्मक तस्वीर

योग और होम्योपैथी का भी ट्रायल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद येसो नाईक ने संजीवनी मोबाइल एप को भी लॉन्च किया है, जिसके जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों के संपर्क में पहुंच अध्ययन को आगे बढ़ाया जा सकता है। जिन चार दवाओं का ट्रायल किया जा रहा है, उसमें अश्वगंधा, गुडूची (गिलोय) पीपली, मुलेठी, आयुष 64 शामिल हैं। इसके अलावा योग और होम्योपैथी का भी ट्रायल शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus research updates: India starts clinical trial of Ayush medicines like Ashwagandha on covid patients
गिलोय को तो जीवनरक्षक बताया जाता है
  • औषधियों ने कोरोना वायरस से लड़ने में दिखाई उम्मीद 
आयुर्वेद में अश्वगंधा के कई तरह के फायदे बताए गए हैं। यह तनाव दूर करने से लेकर कैंसर की रोकथाम में भी असरदार साबित होता है। पेट और नींद से जुड़ी समस्याओं में भी यह राहत पहुंचाता है। वहीं, गिलोय को तो जीवनरक्षक बताया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटरइंफ्लामेट्री गुणों से भरपूर गिलोय में ग्लूकोसाइड, फास्फोरस, कॉपर, कैल्शियम, जिंक और मैग्निशियम जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। अब इन औषधियों ने कोरोना वायरस से लड़ने में उम्मीद की एक किरण दिखाई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed