फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: क्या बदले हुए वायरस पर काम करेगी वैक्सीन? जानिए इसके बारे में सबकुछ

Tue, 22 Dec 2020 06:15 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 22 Dec 2020 06:15 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus new variant in britain covid 19 vaccine effectiveness on mutatated virus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के एक नए वेरिएंट यानी अलग तरह के लग रहे एक वायरस से बहुत ज्यादा लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसकी वजह से वहां महामारी के बाद से किसी एक दिन में अब तक संक्रमण का सबसे बड़ा आंकड़ा दर्ज किया गया है। इसके बाद से बहुत सारे देशों ने ब्रिटेन आने-जाने पर पाबंदियां लगा दी हैं। ब्रिटेन में भी अब तक की सबसे सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। ये बदलता वायरस बेहद कम दिनों में इंग्लैंड के कई हिस्सों में सबसे आम हो गया है। ब्रिटेन सरकार के सलाहकारों को लगता है कि ये वाला वेरिएंट दूसरे वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा संक्रामक है। दरअसल वायरस हमेशा अपना रूप बदलते रहते हैं यानी वो हमेशा म्यूटेट करते रहते हैं, इसलिए उसके व्यवहार में आ रहे बदलाव पर वैज्ञानिक पैनी नजर रखते हैं। लेकिन अब तक इसके बारे में जो जानकारी मिली है वो कम है, इसे लेकर कई सवाल हैं और कुछ भी फिलहाल पुख्ता नहीं है। 

Coronavirus new variant in britain covid 19 vaccine effectiveness on mutatated virus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इससे चिंता क्यों बढ़ गई है?

तीन बातों की वजह से ये सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। 

  • ये तेजी से वायरस के दूसरे प्रकारों की जगह ले रहा है। 
  • हो सकता है कि वायरस के उन हिस्सों में बदलाव हो रहा है जो महत्वपूर्ण होते हैं। 
  • कुछ म्यूटेशन्स के साथ लेबोरेटरी में प्रयोग में देखा गया है कि उनकी मानव कोशिका को संक्रमित करने की क्षमता बढ़ जाती है। 

ये सभी इस ओर इशारा करते हैं कि ये वेरिऐंट पहले से अधिक तेजी से फैल सकता है। हालांकि, निश्चित तौर पर अभी इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। 

Coronavirus new variant in britain covid 19 vaccine effectiveness on mutatated virus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वायरस का ये नया प्रकार बहुत सामान्य हो जा सकता है कि अगर वो सही समय पर सही जगह पहुंच जाए। लंदन एक उदाहरण माना जा सकता है जहां अभी तक बहुत सख्त प्रतिबंध नहीं लगाए गए थे। कोविड-19 जीनोमिक्स यूके कंसोर्टियम के प्रोफेसर निक लोमन ने बताया, 'लेबोरेटरी टेस्ट की जरूरत होती है ये बात सच है, लेकिन क्या कोई कदम उठाने से पहले आप हफ्तों या महीनों नतीजों का इंतजार करना चाहते हैं। मुझे नहीं लगता कि इन हालातों में इंतजार किया जा सकता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new variant in britain covid 19 vaccine effectiveness on mutatated virus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ब्रिटेन में ये कितनी तेजी से फैल रहा है?

कोरोना के इस नए प्रकार का पता सबसे पहले सितंबर में चला था। नवंबर में लंदन में कोरोना संक्रमण के एक चौथाई मामलों में ये वायरस वजह था। मगर दिसंबर का मध्य आते-आते दो तिहाई मामलों में संक्रमण की वजह यही वेरिएंट पाया गया। ब्रितानी प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शनिवार को कहा था कि वायरस के नए वेरिएंट को लेकर 'फिलहाल पुख्ता जानकारी नहीं है', लेकिन ये कोविड-19 बीमारी का कारण बनता है और पहले की अपेक्षा 70 फीसदी अधिक संक्रामक हो सकता है। 

70 फीसदी का ये आंकड़ा लंदन के इंपीरियल कॉलेज के डॉक्टर एरिक वोल्ज ने पिछले शुक्रवार को दिया था। उन्होंने कहा था, 'अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, मगर अभी तक हमने जो देखा उससे यही लगता है कि ये बहुत जल्दी और पहले के प्रकारों की तुलना में तेजी से फैल रहा है, मगर इसपर नजर रखना जरूरी है।'  

विज्ञापन
Coronavirus new variant in britain covid 19 vaccine effectiveness on mutatated virus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कहां-कहां फैला है ये बदला वायरस

समझा जाता है कि वायरस का ये नया प्रकार या तो ब्रिटेन में किसी रोगी में आया या फिर ऐसे किसी देश से आया, जहां कोरोना के म्यूटेशन यानी बदलाव पर नजर रखने की वैसी सुविधा नहीं थीं। ये नया वेरिएंट नॉर्दर्न आयरलैंड को छोड़ पूरे ब्रिटेन में फैला है। मगर लंदन, दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड और पूर्वी इंग्लैंड में इसके ज्यादा संक्रमण पाए गए हैं। दुनियाभर में वायरसों के जेनेटिक कोड पर नजर रखने वाली संस्था नेक्स्टस्ट्रेन के आंकड़ों से पता चलता है कि डेनमार्क और ऑस्ट्रेलिया में भी ये बदला वायरस मिला है, मगर उन जगहों पर ये वायरस ब्रिटेन से आए लोगों से ही पहुंचा। नीदरलैंड्स में भी इस वायरस के कुछ मामले मिले हैं। दक्षिण अफ्रीका में भी इससे मिलता-जुलता एक वायरस का प्रकार मिला है, मगर उसका ब्रिटेन में मिले वायरस से कोई संबंध नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed