फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना का नया प्रकार आया कहां से, कैसे पता चला इसके बारे में? जानें सबकुछ

Tue, 22 Dec 2020 06:45 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 22 Dec 2020 06:45 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus new variant in britain covid 19 mutation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जिस तरह कोविड-19 चीन से होकर पूरी दुनिया में फैल गया, ठीक वैसे ही उसका नया स्ट्रेन (प्रकार) भी ब्रिटेन से होकर कई देशों में फैल गया है, जिसमें डेनमार्क से लेकर नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इटली तक शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन देशों में भी नए कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पहले ही ये कहा था कि वायरस का ये नया प्रकार पहले की अपेक्षा 70 फीसदी अधिक संक्रामक हो सकता है। अब तो इसकी संक्रामकता दिखने भी लगी है। आइए जानते हैं कोरोना के इस नए प्रकार और वायरस के म्यूटेशन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें...

Coronavirus new variant in britain covid 19 mutation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्या वायरस में परिवर्तन होते रहते हैं?  

  • लीवरपूल यूनिवर्सिटी के इन्फेक्शन एंड ग्लोबल हेल्थ के चेयरमैन प्रो. जूलियन हिसकॉक्स के मुताबिक, 'कोरोना वायरस हर समय म्यूटेट (उत्परिवर्तित) होते रहते हैं। अगर कोविड-19 के नए प्रकार उभर कर सामने आ रहे हैं तो ये कोई नई बात नहीं है।' हालांकि अभी वायरस के ज्यादा गंभीर लक्षण को लेकर कुछ भी पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है। 
Coronavirus new variant in britain covid 19 mutation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में सबसे ज्यादा मिलता है कोरोना का D614G प्रकार 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि पिछले साल चीन में जब पहली बार जो कोरोना वायरस मिला था, उसके बाद से इसके कई नए रूप भी देखने को मिले हैं। इसमें सबसे आम है वायरस का D614G प्रकार। यह फरवरी में यूरोप में मिला था और फिलहाल दुनियाभर में सबसे ज्यादा कोरोना का यही प्रकार मिलता है। इसके अलावा कोरोना का एक और प्रकार था, जो जो यूरोप में ही फैला था। इसका नाम A222V था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new variant in britain covid 19 mutation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना का ये नया प्रकार कहां से आया? 

  • विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना का जो नया प्रकार ब्रिटेन में मिला है, वो बहुत ज्यादा बदला हुआ है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसका कारण ये हो सकता है कि ये नया प्रकार किसी ऐसे मरीज के शरीर में जाकर बदला, जिसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर थी और वो वायरस को खत्म नहीं कर सका। ऐसे मरीजों के शरीर में ही वायरस मजबूत हो गया और उसने अपना रूप बदल लिया। 
विज्ञापन
Coronavirus new variant in britain covid 19 mutation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वायरस के इस नए प्रकार के बारे में पता कैसे चला? 

  • एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना के इस नए प्रकार के बारे में वायरस के स्वैब टेस्ट में पता चला। ब्रिटेन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रोफेसर विटी ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में केंट और उसके आसपास के इलाकों में संक्रमित हुए लोगों की जांच की गई, जिसमें इस नए प्रकार के वायरस के होने की जानकारी मिली। हालांकि इसके बारे में वैज्ञानिकों को अभी बहुत कम ही जानकारी हैं, लेकिन अध्ययन जारी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed