फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना मरीजों को अधिक होता है हृदय की क्षति का खतरा, नए शोध में खुलासा

Tue, 23 Feb 2021 12:50 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 23 Feb 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study shows Covid 19 patients have a higher risk of cardiac damage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना वायरस के बारे में अधिक से अधिक जानने के लिए लगातार शोध चल रहे हैं। यह वायरस फेफड़ों के साथ-साथ हृदय को भी नुकसान पहुंचाता है, यह तो बहुत पहले ही सिद्ध हो चुका है और अब एक हालिया अध्ययन से पता चला है कि लगभग 50 फीसदी मरीज, जो गंभीर कोविड-19 लक्षणों के कारण अस्पताल में भर्ती हैं, उनमें कोरोना के कारण ट्रोपोनिन नामक प्रोटीन का स्तर बढ़ जाता है जो दिल को नुकसान पहुंचाता है। यूरोपियन हार्ट जर्नल नामक पत्रिका में गुरुवार को प्रकाशित नए अध्ययन के मुताबिक, मरीजों के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के एक महीने बाद एमआरआई स्कैन से हृदय के नुकसान का पता चला था। इस नुकसान में हृदय की मांसपेशियों की सूजन, दिल के ऊतकों का झुलस जाना, हृदय को रक्त की आपूर्ति नहीं होना शामिल हैं। 

Coronavirus new study shows Covid 19 patients have a higher risk of cardiac damage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

यह अध्ययन लंदन के छह अस्पतालों में भर्ती हुए 148 कोरोना मरीजों पर किया गया। इसमें यह पाया गया कि उनमें ट्रोपोनिन का स्तर बढ़ गया था, जो हृदय की संभावित समस्या का संकेत दे रहा था। कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती हुए कई मरीजों में गंभीर बीमारी के दौरान ट्रोपोनिन का स्तर बढ़ा हुआ पाया गया। 

Coronavirus new study shows Covid 19 patients have a higher risk of cardiac damage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कुछ साल पहले अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी की पत्रिका में एक शोध रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी, जिसके लेखकों में से एक प्रोफेसर डेविड न्यूबाय ने बताया था कि ट्रोपोनिन दिल के स्वास्थ्य के एक पैमाने की तरह है। अगर ये बढ़ता है तो दिल संबंधी समस्याएं बढ़ने का खतरा रहता है और अगर ये कम होता है, तो ये अच्छा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study shows Covid 19 patients have a higher risk of cardiac damage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर मारियाना फोंटाना कहते हैं, 'बढ़ा हुआ ट्रोपोनिन का स्तर कोविड-19 के मरीजों में बदतर परिणामों से जुड़ा हुआ है।  गंभीर कोविड-19 रोग वाले मरीजों में अक्सर हृदय संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं, जिनमें मधुमेह, रक्तचाप और मोटापा शामिल हैं।' वह इस नए अध्ययन के मुख्य शोधकर्ताओं में से एक हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus new study shows Covid 19 patients have a higher risk of cardiac damage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

प्रोफेसर मारियाना फोंटाना के मुताबिक, 'हालांकि गंभीर कोविड-19 संक्रमण के दौरान हृदय भी सीधे प्रभावित हो सकता है। हृदय कैसे क्षतिग्रस्त हो सकता है, इसे समझना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन दिल का एमआरआई स्कैन नुकसान के विभिन्न पैटर्न की पहचान जरूर कर सकता है, जो हमें अधिक सटीक निदान करने और उपचारों को अधिक प्रभावी बनाने में सक्षम बना सकता है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed