फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना टीकाकरण का असर, इस देश में नए संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में आई भारी कमी

Tue, 26 Jan 2021 11:46 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 26 Jan 2021 11:46 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study says Covid 19 vaccine bringing down infections in Israel
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक 10 करोड़ तीन लाख के करीब लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी 21 लाख 49 हजार से अधिक हो चुका है। हालांकि भारत समेत कई देशों में इस जानलेवा वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान चल रहे हैं, जिसमें इस्रायल भी शामिल है। इस्रायल में टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है, जिसका उसे फायदा मिलना भी शुरू हो गया है। एक नए अध्ययन में यह सामने आया है कि बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान से इस्रायल में कोरोना के नए संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होने वालों मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। 

Coronavirus new study says Covid 19 vaccine bringing down infections in Israel
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

मैकाबी हेल्थ सर्विसेज के केएसएम रिसर्च एंड इनोवेशन सेंटर और हेल्थ रिसर्च फर्म केआई इंस्टीट्यूट द्वारा किए गए इस अध्ययन में पाया गया कि 60 और उससे अधिक उम्र के लोगों को टीके की दूसरी खुराक देने के तीन दिन बाद इस आयु वर्ग में नए संक्रमणों की संख्या में 60 फीसदी की गिरावट आई। 

Coronavirus new study says Covid 19 vaccine bringing down infections in Israel
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

यह पहला अध्ययन है जो टीकाकरण और संक्रमण दर में गिरावट के संबंध को दर्शाता है। इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने कोविड-19 से संक्रमित और 60 से अधिक उम्र के 50,000 से अधिक लोगों के अस्पताल में भर्ती होने के आंकड़ों का विश्लेषण किया, जिन्होंने 19 से 24 दिसंबर, 2020 के बीच वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। विश्लेषण में पाया गया कि 23 दिनों के बाद, जो दूसरे टीकाकरण का समय था, इसके बीच लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या में उल्लेखनीय रूप से कमी आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study says Covid 19 vaccine bringing down infections in Israel
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं का कहना है कि ये शुरुआती संकेत हैं जो वैक्सीन से हर्ड इम्यूनिटी की ओर इशारा करते हैं। दरअसल, किसी भी जनसंख्या में हर्ड इम्यूनिटी की स्थिति तब बनती है जब उस जनसंख्या के 60 से 70 फीसदी लोगों में बीमारी फैल जाती है और उनमें वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षात्मक गुण विकसित हो जाते हैं। इससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने में मदद करती है। 

विज्ञापन
Coronavirus new study says Covid 19 vaccine bringing down infections in Israel
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, इस्रयाल उन देशों में से है जो दुनिया में सबसे अधिक लोगों को टीका लगाने में कामयाब रहे हैं। हालांकि शोधकर्ताओं ने साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि इस उत्साहजनक और प्रभावकारी डाटा के बावजूद, लोगों को मास्क पहनने, हाथ धोने और सुरक्षित शारीरिक दूरी अपनाने जैसे नियमों का पालन करते रहना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed