फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: मोटे लोगों पर कम प्रभावी हो सकती है ये कोरोना वैक्सीन, शोध में दावा

Mon, 01 Mar 2021 05:26 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 01 Mar 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study revealed Pfizer vaccine may be less effective in obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दुनियाभर में कोरोना की कई वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है, जिसमें फाइजर, मॉडर्ना और ऑक्सफोर्ड, आदि की बनाई वैक्सीन शामिल हैं और इन्हें कोरोना के खिलाफ प्रभावी भी बताया गया है। अब एक नए अध्ययन से पता चला है कि कोरोना वायरस के खिलाफ लोकप्रिय फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन मोटापे से पीड़ित लोगों पर कम प्रभावी हो सकती है। इटली के शोधकर्ताओं के एक समूह ने पता लगाया है कि वैसे स्वास्थ्यकर्मी जो मोटे हैं और उन्हें फाइजर की वैक्सीन दी गई है, वे अन्य स्वस्थ हेल्थकेयर वर्कर्स की तुलना में उतनी मात्रा में एंटीबॉडी का उत्पादन करने में सक्षम नहीं थे। 

Coronavirus new study revealed Pfizer vaccine may be less effective in obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वियो न्यूज (wionews) के मुताबिक, अध्ययन के दौरान पाया गया कि स्वस्थ लोगों की तुलना में मोटे हेल्थकेयर वर्कर्स, फाइजर वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के बाद केवल आधी मात्रा में एंटीबॉडी का उत्पादन कर पाए। हालांकि अध्ययन अभी पूरा नहीं हुआ है और शोधकर्ताओं को लगता है कि यह जल्द ही लोकप्रिय वैक्सीन की प्रभावकारिता पर सवाल उठाएगा। 

Coronavirus new study revealed Pfizer vaccine may be less effective in obesity
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

इस अध्ययन से यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि मोटापे से ग्रस्त लोगों को घातक कोरोना वायरस के खिलाफ सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वैक्सीन की एक अतिरिक्त बूस्टर खुराक की जरूरत हो सकती है। इससे पहले हुए एक अन्य अध्ययन में यह कहा गया था कि मोटापा कोरोना वायरस से मरने का जोखिम लगभग 50 फीसदी बढ़ा सकता है और अस्पताल में भर्ती होने का खतरा भी 113 फीसदी तक बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study revealed Pfizer vaccine may be less effective in obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इस अध्ययन में शामिल शोधकर्ता अल्डो वेनुटी कहते हैं, 'चूंकि कोविड-19 के रोगियों के लिए मोटापा मृत्यु दर का एक प्रमुख जोखिम कारक है, इसलिए इस समूह में एक कुशल टीकाकरण कार्यक्रम की योजना बनाना अनिवार्य है। हालांकि आगे अभी और अध्ययन की जरूरत है, लेकिन यह डेटा कोविड-19 के लिए टीकाकरण रणनीतियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस अध्ययन के आधार पर मोटे लोगों को वैक्सीन की एक अतिरिक्त खुराक देने पर विचार किया जा सकता है।' हालांकि इसको लेकर एक बड़े अध्ययन की जरूरत है, क्योंकि यह अध्ययन कम लोगों पर किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed