फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: ऐसे लोग तेजी से फैलाते हैं कोरोना, नए शोध में हुआ हैरान करना वाला खुलासा

Sat, 28 Nov 2020 11:20 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 28 Nov 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study Researchers identify characteristics that make one a super spreader of covid 19 virus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के बारे में वैज्ञानिक अभी भी पूरी तरह नहीं जान पाए हैं। हालांकि इसको लेकर रिसर्च लगातार जारी है। अब एक ताजा रिसर्च में यह सामने आया है कि कैसे लोग तेजी से कोरोना का संक्रमण फैलाते हैं। दरअसल, अमेरिका की सेंट्रल फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने कोरोना के 'सुपर स्प्रेडर' की पहचान के लिए एक शोध किया है। 'सुपर स्प्रेडर' उन्हें कहते हैं जो कोरोना फैलाते हैं। ऐसे लोगों में तो कई बार संक्रमण के बावजूद लक्षण नहीं दिखते हैं। ऐसे में ये लोगों के बीच जाते हैं और अपने ड्रॉप्लेट्स के जरिए और भी कई लोगों को संक्रमित कर देते हैं। 

Coronavirus new study Researchers identify characteristics that make one a super spreader of covid 19 virus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शोध के मुताबिक, संक्रमित लोगों के दांतों की संख्या, मुंह में लार की मात्रा और अलग-अलग तरह से छींकने का तरीका यह बताता है कि इनके ड्रॉप्लेट्स हवा में कितनी दूर तक जाएंगे और इनसे अन्य लोगों को संक्रमण होने का कितना खतरा है। 

Coronavirus new study Researchers identify characteristics that make one a super spreader of covid 19 virus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं का दावा है कि जिनकी नाक साफ नहीं होती है और जिनके दांत पूरे होते हैं, उनके मुंह से ज्यादा ड्रॉप्लेट्स निकलते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है। उनका कहना है कि दांत छींक की तेजी को बढ़ाते हैं। ऐसे में उनसे निकले ड्रॉप्लेट्स भी ज्यादा दूर तक जाते हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, ऐसे लोग 60 फीसदी तक ज्यादा खतरनाक ड्रॉप्लेट्स उत्पन्न करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study Researchers identify characteristics that make one a super spreader of covid 19 virus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं का कहना है कि मुंह से निकलने वाली लार भी छींक के ड्रॉप्लेट्स को फैलाने में मदद करती है। जिनकी लार पतली होती है, उनके ड्रॉप्लेट्स भी छोटे होते हैं और ये लंबे समय तक हवा में रहते हैं। वहीं, जिनकी लार मध्यम और गाढ़ी होती है, उनके ड्रॉप्लेट्स ज्यादा समय तक हवा में नहीं रहते, वो जल्दी ही नीचे जमीन पर गिर जाते हैं। इससे संक्रमण का खतरा कम होता है। 

विज्ञापन
Coronavirus new study Researchers identify characteristics that make one a super spreader of covid 19 virus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इसलिए यह जरूरी है कि आप सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बताए गए नियमों का पालन करें। बाहर निकलने से पहले मास्क जरूर पहनें, हमेशा हाथों को साबुन-पानी से धोते रहें, सामाजिक दूरी बनाकर रहें और जितना हो सके घर से कम बाहर निकलें। जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती है, तब तक यही कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed