फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: इस तरह से सर्जिकल मास्क का दोबारा कर सकते हैं इस्तेमाल, नए शोध में खुलासा

Mon, 23 Nov 2020 09:43 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 23 Nov 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study on surgical mask reuse
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अभी कुछ महीने पहले तक भारत में ऐसे हालात थे कि ज्यादातर लोग मास्क के बारे में जानते भी नहीं थे और ना ही उन्होंने कभी उसके इस्तेमाल के बारे में सोचा भी होगा, लेकिन कोरोना महामारी ने सबकुछ बदल कर रख दिया। अब तो बच्चे-बच्चे भी मास्क और उसके इस्तेमाल के बारे में जानने लगे हैं। कुछ महीने पहले मास्क को लेकर यह सवाल खूब उठा था कि आखिर कौन सा मास्क सबसे बेहतर है। इसमें कपड़े वाले मास्क को सबसे अच्छा बताया गया था। एक बात और है जो कई लोगों को नहीं पता होगी और वो ये कि सर्जिकल मास्क का इस्तेमाल दोबारा कर सकते हैं या नहीं। वैसे तो इसको लेकर विशेषज्ञों द्वारा कहा गया है कि सर्जिकल मास्क सिंगल यूज के लिए होता है यानी उसका दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, लेकिन अब एक ताजा शोध में कहा गया है कि इसका इस्तेमाल दोबारा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

Coronavirus new study on surgical mask reuse
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्जिकल मास्क का ज्यादा इस्तेमाल तो डॉक्टर और नर्स ही करते हैं और चूंकि इसका इस्तेमाल केवल एक बार ही किया जाता है, ऐसे में दुनियाभर में भारी मात्रा में सर्जिकल मास्क को नष्ट किया जा रहा है। इससे मास्क की कमी तो हो ही रही है, लेकिन सबसे बड़ा नुकसान तो पर्यावरण को हो रहा है, क्योंकि सर्जिकल मास्क प्लास्टिक के बने होते हैं और वो जल्दी नष्ट नहीं होते हैं। 

Coronavirus new study on surgical mask reuse
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

द लैसेंट पत्रिका में छपी एक शोध रिपोर्ट में सर्जिकल मास्क को पुनः इस्तेमाल करने के उपाय के बारे में बताया गया है। शोध के मुताबिक, लगातार सात दिनों तक सर्जिकल मास्क को किसी पेपर में रखने के बाद कोरोना वायरस का खतरा महज 0.1 फीसदी रह जाता है। उसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study on surgical mask reuse
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार से किसी भी तरह का मास्क खरीदने से बेहतर है कि घर पर बने सूती मास्क को ही प्राथमिकता दी जाए, क्योंकि घर पर बनाए मास्क संक्रमण से बचाव के लिए सबसे ज्यादा कारगर हैं। घर पर मास्क बनाने के लिए आप किसी भी सूती कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं या अगर चाहें तो ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed