फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कितना खतरनाक हो सकता है कोरोना का नया 'स्ट्रेन'? अध्ययन में आया सामने

Wed, 30 Dec 2020 11:13 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 30 Dec 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study britain covid 19 variant Coronavirus new strain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दुनियाभर में अब तक आठ करोड़ 23 लाख से भी अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 17 लाख 96 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका और भारत पहले से ही कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अमेरिका में जहां संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 99 लाख से अधिक हो गई है, तो वही भारत में यह आंकड़ा एक करोड़ दो लाख के पार है और अब यहां भी इसके नए 'स्ट्रेन' के मिलने से चिंता और भी ज्यादा बढ़ गई है। कोरोना के इस नए स्ट्रेन' को 70 फीसदी ज्यादा संक्रामक बताया गया है, लेकिन यह कितना खतरनाक है, इसको लेकर ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने एक तुलनात्मक अध्ययन किया है। 

Coronavirus new study britain covid 19 variant Coronavirus new strain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों ने यह कहा कि कोरोना के नए 'वैरिएंट' से होने वाली समस्याएं पहले की तुलना में ज्यादा गंभीर नहीं हैं। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड द्वारा करवाए इस नए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने 1,700 से ज्यादा लोगों के बीच एक तुलनात्मक अध्ययन किया, जिनके कोरोना के नए 'स्ट्रेन' से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। 

Coronavirus new study britain covid 19 variant Coronavirus new strain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट और पुराने वैरिएंट से संक्रमित लोगों के अस्पताल में भर्ती कराए जाने को लेकर कोई खास अंतर नहीं है। इसका मतलब ये है कि कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित उतने ही लोगों को गंभीर लक्षणों का सामना करना पड़ा है जितने लोगों ने पहले किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study britain covid 19 variant Coronavirus new strain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हालांकि, वैज्ञानिकों ने इस अध्ययन के बाद यह जरूर कहा है कि कोरोना का यह नया 'स्ट्रेन' तुलनात्मक रूप से ज्यादा तेजी से फैल सकता है, इसलिए संक्रमण के नए मामलों में तेज उछाल देखने को मिल सकता है। ब्रिटेन में तो टीकाकरण अभियान चलाए जाने के बावजूद कोरोना के नए मामलों में काफी उछाल देखने को मिल रहा है। मंगलवार को यहां संक्रमण के रिकॉर्ड 53 हजार से अधिक मामले सामने आए, जबकि 414 लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Coronavirus new study britain covid 19 variant Coronavirus new strain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भारत में अबतक 20 लोग कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी लोग ब्रिटेन से लौटे हैं। उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा अमेरिका मे भी नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। कोलोराडो के गवर्नर जारेड पोलिस ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि ब्रिटेन में पाया गया कोरोना का वैरियंट यहां भी खोजा गया है। इसके अलावा वायरस का यह नया स्वरूप डेनमार्क, हॉलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर में भी पाया गया है। इसके तेजी से फैलने की वजह से लोगों को ज्यादा सतर्क रहने और कोरोना से बचने के लिए अपनाए जा रहे नियमों का पालन करते रहने को कहा गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed