फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: भारत में मिला कोरोना वायरस का नया 'स्ट्रेन' कितना खतरनाक और कितनी तेजी से फैलता है? जानिए सबकुछ

Tue, 29 Dec 2020 10:47 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 29 Dec 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus new strain in India 6 people Infected from britain covid 19 variant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना वायरस का नया 'स्ट्रेन' अब भारत में भी फैलना शुरू हो गया है। यहां छह लोग इस नए प्रकार के वायरस से पीड़ित पाए गए हैं और ये सभी लोग हाल ही में ब्रिटेन से लौटे हैं। उन्हें आइसोलेशन (एकांतवास) में रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बेंगलुरू के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो-साइंसेज में तीन लोगों का सैंपल टेस्ट किया गया था, जिसमें नए स्ट्रेन के मिलने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दो लोगों के सैंपल की जांच हैदराबाद स्थित सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मोलेक्यूलर बायोलॉजी में की गई जबकि एक अन्य शख्स के सैंपल की जांच पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में की गई और ये सभी लोग नए स्ट्रेन से पीड़ित पाए गए। 

Coronavirus new strain in India 6 people Infected from britain covid 19 variant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हाल ही में गृह मंत्रालय ने कोरोना के नए स्ट्रेन से लोगों को सावधान रहने के लिए भी कहा है और साथ ही ताजा गाइडलाइंस भी जारी की है। इस गाइडलाइंस में कोविड-19 के मौजूदा गाइडलाइंस को 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 

Coronavirus new strain in India 6 people Infected from britain covid 19 variant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कितना संक्रामक है कोरोना का नया स्ट्रेन? 

कोरोना के नए स्ट्रेन को 70 फीसदी अधिक संक्रामक बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसका म्यूटेशन कोरोना वायरस में 17 बदलावों के साथ हुआ है, इसलिए यह ज्यादा खतरनाक है। विशेषज्ञों का कहना है कि ये नया वायरस बच्चों और युवाओं को ज्यादा अपनी चपेट में ले रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new strain in India 6 people Infected from britain covid 19 variant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नया स्ट्रेन कितना खतरनाक? 

कोरोना के इस नए स्ट्रेन को इसलिए ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है, क्योंकि इसके आठ रूप जीन में प्रोटीन बढ़ाने वाले हैं, जिसमें से दो सबसे ज्यादा खतरनाक हैं। पहला, नए स्ट्रेन का N501Y रूप, जिसकी वजह से वायरस शरीर की कोशिकाओं पर हमला कर सकता है और दूसरा, H69/V70 रूप, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचाता है। 

विज्ञापन
Coronavirus new strain in India 6 people Infected from britain covid 19 variant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नया स्ट्रेन क्यों तेजी से फैल रहा है? 

विशेषज्ञों के मुताबिक, कोरोना का नया स्ट्रेन काफी तेजी से दुनियाभर में फैल रहा है। कहा जा रहा है कि इस नए 'प्रकार' ने वायरस को बढ़ाने वाले प्रोटीन में बदलाव कर लिया है, जिसके जरिए यह शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं पर आसानी से हमला कर देता है। इसके तेजी से फैलने का कारण यही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed