कोरोना की जानलेवा दूसरी लहर के बीच एक राहत की खबर है कि भारत में कोरोना की एक और दवा लॉन्च हो गई है, जिसका नाम 'एंटीबॉडी कॉकटेल' है। दिग्गज फार्मा कंपनी सिप्ला और रोश इंडिया ने सोमवार को इस दवा को लॉन्च किया और बताया कि एंटीबॉडी कॉकटेल की पहली खेप भारत में उपलब्ध हो रही है, जबकि इसकी दूसरी खेप जून मध्य तक आएगी। कहा जा रहा है कि यह दवा कोरोना के खिलाफ जंग में बहुत काम आएगी। आइए जानते हैं इस एंटीबॉडी कॉकटेल के बारे में सबकुछ कि यह दवा कितनी प्रभावी है, किन मरीजों को और कैसे दी जाएगी, इसकी कीमत कितनी है और यह कहां मिलेगी?
{"_id":"60acaffc240d500dae13d059","slug":"coronavirus-new-medicine-in-india-covid-19-drug-update-antibody-cocktail-drug-price-and-all-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एंटीबॉडी कॉकटेल: कोरोना के किन मरीजों को दी जाएगी यह दवा, कितनी होगी कीमत और कहां मिलेगी? जानिए सबकुछ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
एंटीबॉडी कॉकटेल: कोरोना के किन मरीजों को दी जाएगी यह दवा, कितनी होगी कीमत और कहां मिलेगी? जानिए सबकुछ
Tue, 25 May 2021 01:46 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 25 May 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
भारत में कोरोना की नई दवा एंटीबॉडी कॉकटेल
- फोटो : ANI
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कब मिली दवा को मंजूरी?
- यह एंटीबॉडी कॉकटेल दवा कैसिरिविमैब और इम्डेविमैब नामक दवाओं के मिश्रण से बनी है और भारत में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए इस दवा को इसी महीने की शुरुआत में मंजूरी मिली थी। अमेरिका और यूरोपियन यूनियन में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए दिए गए डेटा के आधार पर सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन से इसे मंजूरी मिली है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कोरोना मरीजों पर कितनी कारगर है यह दवा?
- कहा जा रहा है कि कोरोना के उपचार में यह एंटीबॉडी कॉकटेल दवा गेम-चेंजर साबित हो सकती है। सिप्ला के मुताबिक, क्लिनिकल परीक्षण के आंकड़ों से पता चलता है कि यह दवा मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु दर के जोखिम को 70 फीसदी तक कम कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
किन मरीजों को दी जाएगी यह दवा?
- इस एंटीबॉडी कॉकटेल दवा का इस्तेमाल 12 साल या उससे अधिक उम्र के वैसे मरीज, जिनका वजन कम से कम 40 किलोग्राम हो, उनपर किया जा सकता है। साथ ही यह भी ध्यान रखना है कि मरीज के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हो और उसे ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत न हो। हल्के और मध्यम लक्षण वाले जिन मरीजों में गंभीर संक्रमण की संभावना दिखेगी, डॉक्टर उनपर इस दवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
क्या होगी इस दवा की डोज और कितनी होगी कीमत?
- एंटीबॉडी कॉकटेल की एक खुराक कुल 1200 एमजी की है, जिसमें 600 एमजी कैसिरिविमैब और 600 एमजी इम्डेविमैब शामिल है। एक मरीज के डोज के लिए आपको 59,750 रुपये देने होंगे। इसके मल्टी डोज पैक की रिटेल प्राइस करीब 1,19,500 रुपये है। सिप्ला के मुताबिक, दवा के एक पैक से दो मरीजों का इलाज किया सकता है।