दुनियाभर के वैज्ञानिक कोविड-19 का कारण बनने वाले वायरस का मुकाबला करने के तरीकों को लगातार खोजने की कोशिश कर रहे हैं। इस वायरस को महामारी घोषित किए लगभग एक साल हो चुका है। तब से लेकर अब तक 11 करोड़ 43 लाख से भी अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 25 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वायरस के प्रसार को कम करने के तरीके खोजना और इसके लिए टीका विकसित करना, इसके बढ़ते मामलों को कम करने के लिए बहुत ही जरूरी है। दुनियाभर के वैज्ञानिक इस महामारी से निपटने के लिए दवाओं की भी खोज करने में जुटे हुए हैं। अमेरिका के कॉलेज स्टेशन शहर में टेक्सास ए एंड एम विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के एक दल का मानना है कि बेप्रिडिल नामक एक दवा कोविड-19 के मरीजों के इलाज में प्रभावी हो सकती है। यह अध्ययन अमेरिका के प्रोसिडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित हुआ है।
Coronavirus: कोरोना वायरस के इलाज में मदद कर सकती है यह दवा, शोध में दावा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन