फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: हमारी आंखों के लिए भी खतरनाक है कोरोना वायरस, हो सकती हैं ये समस्याएं 

Wed, 01 Jul 2020 03:38 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 01 Jul 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus may make you blind, Know Covid 19 effect on Human Eye
आंखों को भी नुकसान पहुंचा सकता है कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इसकी दवा और वैक्सीन को लेकर दुनियाभर के तमाम देशों में शोध हो रहे हैं। वैक्सीन को लेकर चल रही ट्रायल प्रक्रिया के सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। दूसरी ओर कोरोना के नए लक्षणों से लेकर दुष्प्रभाव तक कई तरह के शोध और अध्ययन हो रहे हैं। पिछले दिनों अमेरिकी शीर्ष स्वास्थ्य एजेंसी ने लगातार नाक बहने, जी मिचलाने और डायरिया के लक्षणों को भी कोरोना वायरस के लक्षणों में शामिल किया है। कोरोना के दुष्प्रभाव को लेकर हुए ताजा रिसर्च की बात करें तो कोरोना संक्रमण के बाद मरीज को डायबिटीज होने की आशंका भी सामने आई है। अब कोरोना के दुष्प्रभाव के रूप में एक नई बात सामने आई है कि यह हमारी आंखों के लिए भी बहुत खतरनाक हो सकता है। 

Coronavirus may make you blind, Know Covid 19 effect on Human Eye
चेन्नई में कोविड19 की जांच के लिए बनाए गए किओस्क केंद्र पर नमूना एकत्र करने के लिए इंतजार करता एक स्वास्थ्य कर्मी()File Photo) - फोटो : PTi
  • एक नए रिसर्च में यह बात सामने आई है कि कोरोना वायरस हमारी आंखों के लिए खतरनाक हो सकता है। कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पांच ऐसे कोरोना मरीजों की जांच की गई है, जिनकी आंखों पर कोरोना वायरस का बुरा असर देखा गया है। हालांकि मरीजों की आंखों की रोशनी जाने से पहले उन्हें बचा लिया गया। 
Coronavirus may make you blind, Know Covid 19 effect on Human Eye
तेजपुर में कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता एक स्वास्थ्य कर्मी(File Photo) - फोटो : PTI
  • कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में मरीजों की आंखों से पानी आने के साथ तेज जलन की शिकायत मिली है। मेडिकल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी मोहन ने बताया कि कोरोना वायरस किसी भी तरह नुकसान कर सकता है। यहां ऐसे पांच मरीज देखे गए हैं जिनकी आंखों में बड़ी समस्या थी, लेकिन रोशनी पर खतरा होने से पहले उन्हें बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus may make you blind, Know Covid 19 effect on Human Eye
नई दिल्ली में मास्क पहने हुए एक मजदूर(File Photo) - फोटो : PTI

खून का थक्का बनने से नुकसान

  • विशेषज्ञों के अनुसार, कोरोना रोगियों में खून के थक्के बन जाते हैं, जो खतरनाक स्थिति है। ये खून के थक्के कहीं भी बन सकते हैं, यहां तक कि आंखों में भी। इसी तरह हृदय, गुर्दे और उनकी नसों में भी खून के थक्के जम सकते हैं। यह स्थिति इंसानों के लिए खतरनाक है। 
विज्ञापन
Coronavirus may make you blind, Know Covid 19 effect on Human Eye
कोरोना वायरस की जांच (फाइल फोटो)

विशेष सतर्कता बरतें

  • डॉक्टरों के मुताबिक, संक्रमण के दौरान जगह-जगह रक्त कोशिकाओं के थक्के से खतरा रहता है। ऑक्सीजन की मदद से ठीक हुए मरीजों को विशेष सतर्कता की सलाह दी जा रही है। वहीं, डायबिटीज और हाइपरटेंशन के मरीजों को भी ज्यादा बचकर रहने की सलाह दी जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed