{"_id":"5ee1c5daeb1dff54f946eeab","slug":"coronavirus-latest-update-icmr-new-treatment-protocol-for-covid-19-treatment-on-website","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीजों के नया प्रोटोकॉल जारी करेगी आईसीएमआर, इस दवा के शामिल होने की संभावना","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना मरीजों के नया प्रोटोकॉल जारी करेगी आईसीएमआर, इस दवा के शामिल होने की संभावना
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
आईसीएमआर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनिया को इसकी वैक्सीन और दवा तैयार होने का इंतजार है। अबतक पहले से मौजूद एंटीवायरल, एंटीबायोटिक और अन्य दवाओं के जरिए कोरोना के लक्षणों का इलाज किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ भी हो रहे हैं। कोरोना मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर यानी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से समय-समय पर निर्देश जारी किए जाते हैं। कोरोना मरीजों पर दवाओं के इस्तेमाल को लेकर भी आईसीएमआर दिशानिर्देश जारी करता है। खबरों के मुताबिक, आईसीएमआर की ओर से कोरोना मरीजों के इलाज के लिए नया प्रोटोकॉल जारी किया जाएगा।
2 of 6
Coronavirus in India
- फोटो : Pexels/Amar Ujala
द इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा है कि कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए 'उपचार प्रोटोकॉल' में संशोधन किया गया है। डॉ. भार्गव ने कहा कि संशोधित दिशानिर्देश आईसीएमआर की वेबसाइट पर डाली जाएगी।
3 of 6
एंटीवायरल दवा 'रेमडेसिवीर' (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : social media
देश की सर्वोच्च स्वास्थ्य अनुसंधान संस्था आईसीएमआर कोरोना के इलाज के लिए 'रेमडेसिवीर' के उपयोग पर विचार कर रही है। यह एक एंटीवायरल दवा है, जिसने कोरोना मरीजों पर क्लिनिकल ट्रायल के दौरान स्वास्थ्य संबंधी पेरशानियों में राहत दिलाई है और मरीजों की स्थिति में सुधार हुआ है। वर्तमान में यह दवा गंभीर रूप से बीमार कोरोना मरीजों के इलाज में आपातकालीन उपयोग के लिए प्रयोग की जाती है और संभावना है कि यह आईसीएमआर के नए प्रोटोकॉल का हिस्सा बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Coronavirus
- फोटो : Pixabay
मालूम हो कि एंटीवायरल ड्रग रेमडेसिवीर को अमेरिका की खाद्य एवं दवा नियामक ने इमेर्जेंसी में कोरोना मरीजों के लिए इस्तेमाल की अनुमति दी है। वहीं जापान और दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य नियामक भी कोरोना मरीजों के इलाज के लिए इस दवा के प्रयोग की अनुमति दे चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Coronavirus Drug
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
अमेरिका में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के शोधकर्ताओं के मुताबिक, एंटीवायरल दवा 'रेमडेसिवीर' कोरोना संक्रमित लंगूरों में वायरस की संख्या कम करता है और उन्हें फेफड़ों से संबंधित परेशानी नहीं होने देता। वहां इस दवा का परीक्षण कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों में किया जा रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।