कोरोना महामारी दुनिया से जल्द से जल्द खत्म हो, इसको लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों में टीकाकरण अभियान भी शामिल है, जो ब्रिटेन और अमेरिका समेत कई देशों में चल रहे हैं। इस अभियान के तहत अलग-अलग जगहों पर अब तक लाखों लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है, लेकिन ये सवाल अब भी बना हुआ है कि आखिर हालात कब सामान्य होंगे, कब लोग इस महामारी से पहले की तरह जिंदगी जी सकेंगे? इसपर अमेरिकी सरकार में संक्रामक बीमारी के विशेषज्ञ डॉ. एंथोनी फौसी कहते हैं कि अगर अमेरिका में सही तरीके से वैक्सीनेशन (टीकाकरण) हुआ तो अगले साल के अंत में हालात पहले की तरह सामान्य हो सकते हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डॉ. एंथोनी फौसी अमेरिका में कोरोना टास्क फोर्स के सदस्य भी हैं। उन्होंने कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसन से ऑनलाइन बातचीत में कहा कि अगर अमेरिकी प्रशासन नागरिकों का सही तरीके से और सही समय पर टीकाकरण करने में सफल रहा तो इसमें कोई शक नहीं है कि यहां 2021 के अंत तक हालात बिल्कुल सामान्य हो जाएंगे।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉ. फौसी ने कहा, 'मुझे लगता है कि अप्रैल 2021 के आते-आते हम बड़े पैमाने पर लोगों का टीकाकरण कर चुके होंगे और इसका असर अप्रैल तक दिखने भी लगेगा। टीकाकरण के लिहाज से हमारे लिए अप्रैल से लेकर जुलाई तक के महीने बहुत अहम होंगे। अगर लोग वैक्सीन लेते हैं तो हो सकता है कि हम जुलाई तक, चाहे वो स्कूल हो, थिएटर हो, स्पोर्ट्स क्लब हो या रेस्टोरेंट्स, हर जगह पहले की तरह जा सकेंगे। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वो जल्द से जल्द कोरोना का टीका लगवाएं।'
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र यानी सीडीसी ने टीकाकरण को लेकर बीते सोमवार को एक आंकड़ा जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि अमेरिका में 20 लाख से भी अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। दरअसल, टीकाकरण अभियान के तहत यहां लोगों को फाइजर-बायोएनटेक और मॉडर्ना की वैक्सीन दी जा रही है।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अधानोम ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन सभी लोगों तक पहुंचे, ये हमें सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि नए साल में हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी कि जहां भी कोरोना का खतरा ज्यादा है, वहां वैक्सीन पहुंचे, न कि सिर्फ अमीर देशों को यह मिले।