देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है, पर दैनिक मामले 30-35 हजार से कम नहीं हो रहे हैं, जो चिंता का विषय बने हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी कोविड रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 50 करोड़ से अधिक टीके भी लगाए जा चुके हैं और स्वस्थ होने की दर भी 97.36 फीसदी हो गई है। अभी तक तीन करोड़ 10 लाख से अधिक कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि संक्रमण के मामलों में कोई कमी नहीं देखने को मिल रही है। इसके अलावा पोस्ट कोविड की समस्या एक अलग और गंभीर समस्या बनी हुई है। दरअसल, कोरोना से स्वस्थ होने के बाद मरीजों को होने वाली समस्याओं को पोस्ट कोविड कहा जाता है। इसमें मरीजों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं, जिसमें हार्ट रेट का कम होना भी शामिल है। ऐसे में आइए विशेषज्ञ से जानते हैं इस पोस्ट कोविड और वैक्सीन से जुड़े कुछ सवालों के जवाब...
{"_id":"610f4dde8ebc3e7085588663","slug":"coronavirus-in-india-post-covid-problems-corona-vaccine-antibodies-duration-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ: पोस्ट कोविड में हो सकती हैं ये पांच गंभीर समस्याएं, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
विशेषज्ञ: पोस्ट कोविड में हो सकती हैं ये पांच गंभीर समस्याएं, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Sun, 08 Aug 2021 08:57 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 08 Aug 2021 08:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
पोस्ट कोविड में कई लोगों का हार्ट रेट कम आता है, क्या करें?
- दिल्ली स्थित एम्स के डॉ. संदीप मिश्रा कहते हैं, 'जब कोविड इंफेक्शन (संक्रमण) होता है, तो समस्या काफी कम होती है। जब हम ठीक होते हैं, तब हमारी बॉडी जो रिस्पॉन्स देती है, एंटीबॉडी की वजह से उससे कई तरह की समस्या आने लगती है। कई बार इंफ्लेमेशन की वजह से हार्ट रेट बढ़ जाता है। हार्ट की नसों में क्लॉट बन सकते हैं। कई बार हार्ट अटैक भी आ जाता है। फेफड़ों में भी समस्या बढ़ जाती है, लेकिन ये सब बड़ी समस्या हैं। इसके अलावा छोटी-छोटी समस्या भी हो सकती हैं, जैसे हार्ट रेट कम होना। हार्ट से संबंधित समस्या को नजरअंदाज न करें, डॉक्टर को दिखा सकते हैं।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
किन लक्षणों से पता चलेगा कि हार्ट की समस्या हो सकती है?
- डॉ. संदीप मिश्रा कहते हैं, 'अगर चेस्ट पेन हो रहा है, बहुत पसीना आ रहा है, सांस नहीं आ रही है, घुटन जैसा है। कुछ कंफ्यूजन हो, आसपास क्या हो रहा है और अचानक कुछ समझ न आए, होंठ नीले पड़ने लगें। इन लक्षणों के आने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं या डॉक्टर को बुला लें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कोरोना की वैक्सीन से बनी एंटीबॉडीज कितने दिन तक रहती हैं?
- डॉ. संदीप मिश्रा कहते हैं, 'वैक्सीन का पूरा रिस्पॉन्स करीब नौ महीने तक रहता है। इसमें छह महीने तक तो एंटीबॉडीज पूरी तरह प्रभावित रहती हैं, उसके बाद कुछ कम हो सकती हैं। अभी सभी को वैक्सीन लग रही है, हो सकता है कि एक साल बाद कोई बूस्टर डोज दी जाए, इसपर अभी कई जगह शोध चल रहा है। फिलहाल हमारे देश में वैक्सीन की दो डोज दी जा रही हैं।'
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
50 करोड़ से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है, इसे कैसे देखते हैं?
- डॉ. संदीप मिश्रा कहते हैं, 'सभी देशवासी इसके लिए बधाई के पात्र हैं कि वो आगे आ कर वैक्सीन लगवा रहे हैं। अब हम वैक्सीनेशन में अमेरिका से भी आगे चल रहे हैं। वैक्सीन की सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए यह सबसे जरूरी है। आने वाले समय में उम्मीद करते हैं कि वैक्सीनेशन में और तेजी आएगी और जल्द ही सभी देशवासी वैक्सीन लगवाकर वायरस के खतरे को कम कर सकें।'