फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: इस उम्र के लोगों को अधिक संक्रमित कर रहा नया कोरोना वायरस, विशेषज्ञ ने बताया सबकुछ

Mon, 12 Apr 2021 12:12 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 12 Apr 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in india latest update covid 19 infection coronavirus vaccine
कोरोना वायरस - फोटो : istock

डॉ. गिरीश अग्रवाल, चेस्ट फिजिशियन  


रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर 


दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में पूरे विश्व में छह लाख से अधिक नए केस सामने आए हैं, जबकि 7,991 लोगों की मौत भी हो चुकी है। भारत की अगर बात करें तो यहां कोरोना की दूसरी लहर काफी तेज है। देश में एक दिन में मिलने वाले संक्रमण के मामलों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि बीते 24 घंटों में करीब 1.69 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि 900 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ भारत अब ब्राजील को पीछे छोड़कर दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश बन गया है। पहसे स्थान पर अभी भी अमेरिका ही है। 

Coronavirus in india latest update covid 19 infection coronavirus vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में चेस्ट फिजिशियन डॉ. गिरीश अग्रवाल ने एक वीडियो के माध्यम से बताया कि मौजूदा वायरस पिछले वाले वायरस से काफी अलग है। वह कहते हैं, 'इस नए वायरस में जो बदलाव आए हैं, वो ये हैं कि इसमें मरीज को बहुत तेज बुखार आ रहा है, जो कि आठ से 10 दिन या 11-12 तक भी रह सकता है, जिसमें पूरा शरीर टूट जाता है, पसीने आते हैं। इस नए वायरस के साथ लोगों में डायरिया, सिरदर्द और आंखों में दर्द की भी समस्या देखी जा रही है।' 

Coronavirus in india latest update covid 19 infection coronavirus vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अब किस उम्र के लोगों को अधिक संक्रमित कर रहा कोरोना? 

  • पिछले साल ऐसा देखने में आया था कि कोरोना वायरस बुजुर्गों को अधिक संक्रमित कर रहा था और उनके लिए घातक साबित हो रहा था, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में जो कोरोना के मरीज आ रहे हैं, उनमें से 65 फीसदी मरीज 45 साल से कम उम्र के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in india latest update covid 19 infection coronavirus vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जानकारों का कहना है कि ब्राजील के अस्पतालों के इंटेन्सिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कोविड-19 के मरीजों में से अधिकतर की उम्र 40 साल से कम है। सिर्फ यही नहीं, डॉ. गिरीश अग्रवाल कहते हैं कि यह नया वायरस इस बार बच्चों को भी संक्रमित कर रहा है और सबसे खतरनाक बात ये है कि बच्चों में बड़ों में और बड़ों से बच्चों में भी ये संक्रमण फैल रहा है। 

विज्ञापन
Coronavirus in india latest update covid 19 infection coronavirus vaccine
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

अब सवाल ये उठता है कि आखिर कोरोना वायरस दुनिया से खत्म कब होगा? इसके जवाब में दिल्ली स्थित एम्स के डॉ. नीरज निश्चल कहते हैं कि वायरस को देख कर लगता है कि वो इतनी जल्दी जाने वाला नहीं है। इसलिए कह सकते हैं कि जिस तरह से सीजनल फ्लू के लिए वैक्सीन लगती है, कोरोना के लिए भी लगेगी। हालांकि समय के साथ ही स्थिति और साफ होगी, लेकिन मान कर चलिए कि अगले दो-तीन साल तक तो वैक्सीन की डोज लगती रहेगी। ये बातें उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो से बातचीत के दौरान कही है। 

नोट- यह लेख रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में चेस्ट फिजिशियन डॉ. गिरीश अग्रवाल द्वारा जारी किए गए एक वीडियो के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed