Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष
कोरोना महामारी की दूसरी लहर बेहद ही खतरनाक है, जिसमें हर दिन हजारों लोगों की मौत हो रही है और लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि इससे बचाव का तरीका अभी भी वही है, जो महामारी की शुरुआत में बताया गया था, जैसे- मास्क का इस्तेमाल, सुरक्षित शारीरिक दूरी अपनाना, साबुन से हाथ धोना या हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल। लेकिन विशेषज्ञ हैंड सैनिटाइजर के अधिक इस्तेमाल से बचने की सलाह देते हैं। उनका मानना है कि यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं हैंड सैनिटाइजर किस तरह से हाथों को या शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है?
सावधान: कहीं आप भी तो नहीं करते हैंड सैनिटाइजर का अधिक इस्तेमाल? हो सकती हैं ये समस्याएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेषज्ञों के मुताबिक, हैंड सैनिटाइजर बनाने में बेंजाल्कोनियम क्लोराइड नामक केमिकल का उपयोग किया जाता है, जिसकी खासियत ये होती है कि यह हाथ की त्वचा पर मौजूद कीटाणुओं को खत्म कर देता है, लेकिन इसके नुकसान भी हैं। अगर इस केमिकल का अधिक इस्तेमाल किया तो खुजली, जलन या एलर्जी की शिकायत हो सकती है। जिन लोगों की त्वचा बेहद ही संवेदनशील होती है, उन्हें संभल कर ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।
हैंड सैनिटाइजर बनाने में ट्राइक्लोसोन नामक केमिकल का भी उपयोग किया जाता है और इसकी खासियत ये होती है कि इस केमिकल को पलभर में त्वचा सोख लेती है। इसीलिए विशेषज्ञ कहते हैं कि इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा में अगर ये इंसान के शरीर में गया तो नुकसान हो सकता है।
विशेषज्ञ कहते हैं कि हैंड सैनिटाइजर के अधिक इस्तेमाल से हाथों में रुखापन बढ़ने की भी समस्या होने लगती है। इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका इस्तेमाल करें। अगर आपको त्वचा संबंधी कोई परेशान हो तो हैंड सैनिटाइजर के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
दवा दुकानों पर कई तरह के सैनिटाइजर मिलते हैं, जिसमें से कुछ खुशबूदार भी होते हैं, यानी अलग-अलग फ्लेवर के होते हैं। ऐसे में ये उन लोगों के नुकसानदायक हो सकते हैं, जो किसी खास प्रकार के फ्लेवर के प्रति संवेदनशील होते हैं। ये तनाव का कारण बन सकता है।