फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना संक्रमित मरीज न करें इस दवा का इस्तेमाल, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी चेतावनी

Tue, 02 Mar 2021 01:33 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 02 Mar 2021 01:33 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Hydroxychloroquine should not be used to prevent covid 19 who warns
कोरोना की दवा - फोटो : iStock

कोरोना वायरस के इलाज में कई तरह की दवाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन भी शामिल था। कोरोना महामारी के शुरुआती दौर में इसका खूब इस्तेमाल किया गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति रहे डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार इस दवा को महामारी के 'गेम-चेंजर' के रूप में बताया था, लेकिन अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना में इस दवा के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी है। संगठन की विशेषज्ञ समिति ने कहा है कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का उपयोग कोविड-19 को रोकने के लिए नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि पहले से संक्रमित रोगियों पर इसका कोई सार्थक प्रभाव नहीं दिख रहा है। 

Coronavirus Hydroxychloroquine should not be used to prevent covid 19 who warns
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विश्व स्वास्थ्य संगठन की विशेषज्ञ समिति ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि कोरोना के इलाज में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा का कोई असर नहीं हो रहा है। इससे न तो अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में कमी आ रही है और न ही इससे मौतें ही रुक रही हैं, बल्कि इसके उलट इस दवा के इस्तेमाल से प्रतिकूल प्रभाव का खतरा जरूर बढ़ जाता है। 

Coronavirus Hydroxychloroquine should not be used to prevent covid 19 who warns
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

छह हजार से अधिक लोगों पर किए गए कई नैदानिक परीक्षणों में इसके प्रभावों का पता चला। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि इस दवा का इस्तेमाल अब शोध के लिए नहीं किया जाएगा। इसकी जगह पर अन्य दवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Hydroxychloroquine should not be used to prevent covid 19 who warns
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पिछले साल भी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन समेत चार दवाओं को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में बहुत कम प्रभावी बताया था। दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ने सॉलिडैरिटी ट्रॉयल के दौरान कुल चार दवाओं का परीक्षण किया था, जिसके नतीजों में पाया गया था कि ये दवाएं मरीजों की जान बचाने और संक्रमण के दिनों को कम करने में भी कारगर साबित नहीं हुई हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus Hydroxychloroquine should not be used to prevent covid 19 who warns
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

किस बीमारी की दवा है हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन? 

हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का उपयोग मलेरिया के उपचार और रोकथाम के लिए किया जाता है। मलेरिया के अलावा इस दवा का इस्तेमाल आर्थराइटिस के इलाज में भी किया जाता है। दुनिया में सबसे ज्यादा इस दवा का उत्पादन भारत में ही होता है और यहां हर साल लाखों लोग मलेरिया से प्रभावित भी होते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed