फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: बुजुर्गों पर 'अधिक प्रभावी' हैं फाइजर और ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन, शोध में दावा

Tue, 02 Mar 2021 10:43 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 02 Mar 2021 10:43 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study shows Pfizer and Oxford Covid Vaccines Highly Effective In Elderly
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : pixabay

भारत, अमेरिका और ब्रिटेन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान चल रहे हैं। इस अभियान के तहत लाखों लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। भारत में जहां ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है, तो वहीं अमेरिका में फाइजर-बायोएनटेक और मॉडर्ना और ब्रिटेन में भी लोगों को फाइजर-बायोएनटेक और ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन दी जा रही है। ब्रिटेन के आधिकारिक आंकड़ों में दिखाया गया है कि यहां बुजुर्ग लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण और उससे होने वाली गंभीर बीमारी को कम करने के लिए फाइजर और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके अत्यधिक प्रभावी रहे हैं। इससे उनके अस्पताल में भर्ती होने की दर में 80 फीसदी से भी अधिक की कमी आई है। 

Coronavirus new study shows Pfizer and Oxford Covid Vaccines Highly Effective In Elderly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के अध्ययन के मुताबिक, 80 या उससे अधिक उम्र वाले लोगों पर वैक्सीन की एक ही खुराक 80 फीसदी से अधिक प्रभावी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने से रोकती है। यह प्रभाव टीका लगने के तीन से चार हफ्ते बाद दिखता है। 

Coronavirus new study shows Pfizer and Oxford Covid Vaccines Highly Effective In Elderly
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने इस नए अध्ययन को 'बेहद अच्छी खबर' बताया है। उन्होंने कहा, 'विस्तृत आंकड़ों से पता चलता है कि पहली खुराक के 35 दिन बाद कोविड-19 से जो सुरक्षा मिलती है, उसमें फाइजर की तुलना में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन थोड़ी बेहतर है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study shows Pfizer and Oxford Covid Vaccines Highly Effective In Elderly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अध्ययन के मुताबिक, दोनों टीके 70 साल और उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों में कोविड-19 के संक्रमण को कम करने में अत्यधिक प्रभावी हैं। फाइजर वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद वायरस से 57 से 61 फीसदी के बीच सुरक्षा मिलती है, जबकि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की पहली खुराक से 60 से 73 फीसदी के बीच सुरक्षा मिलती है। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड की मैरी रैमसे कहती हैं, 'यह दर्शाता है कि टीके संक्रमण को कम करने और जीवन बचाने के लिए काम कर रहे हैं।' 

नोटः यह लेख पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड में प्रकाशित अध्ययन रिपोर्ट पर आधारित है, जिसमें शोध के बारे में विस्तार से बताया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed