फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से लड़ने को वैज्ञानिकों ने बनाया इन्हेलर, फेफड़ों पर वायरस का असर कम करेगा, मिलेगी राहत

Wed, 27 May 2020 10:28 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 27 May 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Drug Updates: an Inhaler develop to fight covid 19 with protein By UK Scientists Research
इन्हेलर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच एक तरफ इसकी वैक्सीन तैयार करने में विभिन्न देशों के वैज्ञानिक लगे हुए हैं तो दूसरी तरफ इसकी दवा बनाने की तैयारी चल रही है। अबतक पहले से उपलब्ध दवाओं से कोरोना के लक्षणों का इलाज किया जा रहा है, जिससे लोग ठीक हो रहे हैं। इस बीच ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने एक ऐसा इन्हेलर तैयार किया है, जो कोरोना संक्रमित मरीजों को वायरस से लड़ने में मदद करेगा। बताया जा रहा है कि इस इन्हेलर में खास तरह का प्रोटीन है, जो वायरस से लड़ता है और कोरोना के मरीजों को राहत पहुंचाता है। 

Coronavirus Drug Updates: an Inhaler develop to fight covid 19 with protein By UK Scientists Research
इन्हेलर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

फेफड़ों पर दुष्प्रभाव रोकेगा इन्हेलर

  • ब्रिटेन की साउथैम्प्टन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस इन्हेलर को तैयार किया है। उनका कहना है कि इस इन्हेलर में ऐसे ड्रग का इस्तेमाल किया गया है, जो कोरोना  संक्रमण के बाद फेफड़ों पर वायरस के दुष्प्रभाव को कम करता है। इस ड्रग का कोड SNG001 बताया गया है। 
Coronavirus Drug Updates: an Inhaler develop to fight covid 19 with protein By UK Scientists Research
Research

इंटरफेरान बीटा प्रोटीन

  • शोधकर्ताओं का कहना है कि इस इन्हेलर में मौजूद ड्रग में एक खास तरह की प्रोटीन है। इस प्रोटीन को इंटरफेरान बीटा कहा जाता है। शरीर में जब वायरस पहुंचता है, तब यह प्राकृतिक रूप से शरीर में ही तैयार होता है। कोरोना मरीजों के शरीर में इसे पहुंचाकर वायरस से लड़ने में उनकी मदद की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Drug Updates: an Inhaler develop to fight covid 19 with protein By UK Scientists Research
Research

120 मरीजों पर होगा ट्रायल

  • शोधकर्ताओं के मुताबिक, कोरोना वायरस के 120 मरीजों पर इसका ट्रायल शुरू किया गया है। मल्टीपल स्केलेरोसिस में इस तरह के इलाज का प्रयोग किया जाता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि रिसर्च के दौरान जब हांगकांग में अन्य दवाओं के साथ इस ड्रग का प्रयोग कोरोना मरीजों पर किया गया तो उनमें कोरोना के लक्षणों में कमी आई।
विज्ञापन
Coronavirus Drug Updates: an Inhaler develop to fight covid 19 with protein By UK Scientists Research
इन्हेलर

जुलाई में सामने आएंगे परिणाम

  • मरीजों पर इस इन्हेलर का ट्रायल पूरा होने पर जो परिणाम आएंगे, उन्हें जुलाई में जारी किया जाएगा। शोधकर्ता निक फ्रेंसिस के मुताबिक, कोरोना मरीजों को फिलहाल बेहतर इलाज की जरूरत है, जो इस बीमारी की अवधि को कम करे, लक्षणों को गंभीर होने से रोके और कम समय में मरीजों की रिकवरी हो सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed