कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के लोगों को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। आईसीएमआर यानी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और भारत बायोटेक ने मिलकर कोरोना की वैक्सीन Covaxin तैयार कर ली है, जिसका कोड नाम BBV152 रखा गया है। इस वैक्सीन को 15 अगस्त तक लॉन्च करने का दावा किया गया था, लेकिन इसमें देर हो सकती है। बहरहाल, इस वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल यानी इंसानी परीक्षण शुरू हो चुका है। अगर सारे परीक्षण सही रहते हैं तो कोरोना वायरस के खिलाफ असर दिखाने वाली यह भारत की पहली कोरोना वैक्सीन होगी। फिलहाल जानते हैं इस वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल को लेकर अपडेट जानकारी क्या है:
{"_id":"5f0eb48f8ebc3e636108ac35","slug":"coronavirus-covaxin-vaccine-human-trials-latest-news-today-update-icmr-bharat-biotech-covid-19-vaccine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Covaxin Update Today: देश की पहली कोरोना वैक्सीन 'कोवाक्सिन' का 'ह्यूमन ट्रायल' शुरू, यहां जानें अबतक की अपडेट","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Covaxin Update Today: देश की पहली कोरोना वैक्सीन 'कोवाक्सिन' का 'ह्यूमन ट्रायल' शुरू, यहां जानें अबतक की अपडेट
Wed, 15 Jul 2020 01:34 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Wed, 15 Jul 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Covaxin Update
- फोटो : ICMR/Amar Ujala
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : social media
- आईसीएमआर यानी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की मदद से भारत बायोटेक ने देश की पहली कोरोना वैक्सीन Covaxin तैयार की है। कंपनी ने आईसीएमआर के साथ मिलकर इस वैक्सीन का इंसानों पर पहले चरण का ट्रायल शुरू कर दिया है। इसमें 14 जगहों के करीब 1500 वॉलेंटियर्स यानी स्वयंसेवकों को शामिल किया गया है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
- पहले चरण के इस ट्रायल को 'सेफ्टी एंड स्क्रीनिंग' कहा जा रहा है। स्वस्थ लोगों के शरीर पर हो रहे इस ट्रायल में यह जांच की जाएगी कि वैक्सीन से संक्रमण का कोई खतरा तो नहीं है। साथ ही यह भी जांचा जाएगा कि लिवर और कोविड-19 पर इस वैक्सीन का क्या असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
- आईसीएमआर के मुताबिक, पहले चरण के इस ट्रायल में वैक्सीन का डोज कम रहेगा। ट्रायल के लिए जो एक नया प्रोटोकॉल जोड़ा गया है, उसके मुताबिक, आईसीएमआर इस ट्रायल में शामिल होने वाले वॉलेंटियर्स का एंटीबॉडी टेस्ट भी करेगा। इससे यह जानने की कोशिश की जाएगी कि वॉलंटियर्स को भविष्य में कभी कोरोना का संक्रमण होगा या नहीं। आगे होने वाले ट्रायल में शामिल करना या नहीं करना इसी बात पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
14 शहरों से 1500 स्वयंसेवक
- पहले चरण के ह्यूमन ट्रायल में देशभर के 14 शहरों से करीब 1500 वॉलेंटियर्स शामिल होंगे। इन 14 शहरों के लिए ट्रायल किट जारी कर दी गई हैं और अब सैंपल जमा करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इन 14 शहरों में नई दिल्ली, गोवा, गोरखपुर, भुवनेश्वर, रोहतक, चेन्नई, पटना, कानपुर, विशाखापट्नम और हैदराबाद शामिल हैं।