फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में कितनी गंभीर है कोरोना की नई लहर? विशेषज्ञ से जानें ऐसे ही सवालों के जवाब

Tue, 23 Mar 2021 12:31 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 23 Mar 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus cases india covid 19 vaccination latest update coronavirus question answer
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

भारत में अब तक एक करोड़ 16 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 40 हजार 715 नए मामलों की पुष्टि हुई है। फिलहाल देश में तीन लाख 45 हजार से अधिक सक्रिय मामले हैं जो कुल संक्रमित लोगों का 2.96 फीसदी है। इस बीच देश में कोरोना से स्वस्थ होने की दर भी 95.67 फीसदी हो गई है। अब तक एक करोड़ 11 लाख से अधिक लोग इसके संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। वहीं चार करोड़ 84 लाख लोगों को कोरोना का टीका भी लगाया जा चुका है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ सवालों के जवाब...

Coronavirus cases india covid 19 vaccination latest update coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोरोना की नई लहर कितनी गंभीर है? 

  • दिल्ली स्थित एम्स के डॉ. राकेश गर्ग कहते हैं, 'जब कोई भी वायरल इंफेक्शन होता है, तो कई बार वायरस म्यूटेट हो जाता है। जैसे सामान्य सर्दी-जुकाम होता है तो कई बार वायरल देर में ठीक होता है तो कई बार जल्दी ठीक हो जाता है। उसी तरह कोविड का वायरस भी म्यूटेट होता है, लेकिन कई बार यह ज्यादा गंभीर होता है और कई बार धीरे-धीरे कम होने लगता है। इस समय भारत में म्यूटेट वायरस का ज्यादा असर नहीं है, लेकिन लोगों की लापरवाही की वजह से केस बढ़ने लगे हैं। वायरस म्यूटेट हो या पहले वाला हो, उसके फैलने का तरीका एक ही है और उसी रफ्तार से वह संक्रमित करता है। लेकिन जरूरी है कि वायरस से बचने के लिए मास्क लगाते रहें। नाक, मुंह को छूने से पहले हाथ जरूर साफ करें।' 
Coronavirus cases india covid 19 vaccination latest update coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

वैक्सीन की दोनों डोज के बीच पहले 4 से 6 सप्ताह का अंतराल था, पर अब 4 से 8 सप्ताह करने की सिफारिश की गई है, क्या कारण है?  

  • डॉ. राकेश गर्ग कहते हैं, 'जब वैक्सीन लगती है तो शरीर में रिस्पॉन्स यानी एंटीबॉडी बनती हैं। ये रिस्पॉन्स रियल टाइम में ही पता चलता है और कई बार एंटीबॉडी आने में कुछ समय लग सकता है। ऐसे में दूसरी डोज तब देते हैं जब शरीर में कुछ एंटीबॉडी बननी शुरू हो जाती है, ताकि जो रिस्पॉन्स या एंटीबॉडी हैं, वो और बेहतर हो जाएं। शोध में जो डाटा आया है, उसके बाद ये फैसला लिया गया है कि दूसरी डोज चार हफ्ते से पहले लगाने पर बहुत असर नहीं है, जबकि छह हफ्ते और आठ हफ्ते से पहले देने पर इसका असर और अच्छा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus cases india covid 19 vaccination latest update coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

यह जो अंतराल 4 से 8 सप्ताह करने की बात की जा रही है, क्या वह दोनों वैक्सीन के लिए है?  

  • डॉ. राकेश गर्ग कहते हैं, 'चार से आठ हफ्ते के बीच के अंतराल की बात की जा रही है, ये अभी केवल कोविशील्ड के लिए है। इसमें पहली डोज के बाद आठ हफ्ते के अंदर दूसरी डोज लगाने पर और ज्यादा असर होता है। ये वैक्सीन ऑक्सफोर्ड, एस्ट्राजेनेका और सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन है, लेकिन भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के लिए पहले की तरह की नियम हैं।' 
विज्ञापन
Coronavirus cases india covid 19 vaccination latest update coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन प्रोग्राम पर क्या कहेंगे? 

  • डॉ. राकेश गर्ग कहते हैं, 'भारत को वैक्सीन बनाने का काफी पुराना अनुभव है। पोलियो अभियान जिस तरह चरणबद्ध तरीके से चला, वो दुनिया के सामने मिसाल है। यही अनुभव भारत में कोविड काल में भी मिला। अब तक करीब 4.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। आने वाले समय में टीकाकरण का दायरा और बढ़ेगा। सभी आगे बढ़ कर वैक्सीन लगवाएं और वायरस के संक्रमण से सतर्क रहें।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed