फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंहासों से हैं परेशान? इन घरेलू उपायों से दिखेंगे बस तीन दिनों में फायदे

Mon, 22 Mar 2021 06:25 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 22 Mar 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
home remedies for acne to get fast results
पुिप - फोटो : getty images

मुंहासे अच्छे खासे चेहरे की रंगत बिगाड़ देते हैं। तमाम प्रकार के क्रीम और दवाइयों से भी लोगों को फायदा नहीं होता है। हालत ऐसी हो जाती है कि चेहरे को छूने तक से डर लगने लगता है। कहीं आप भी मुंहासे की समस्या से परेशान तो नहीं हैं? अगर हां तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपके घर में ही कई सारी ऐसी चीजें हैं जिनका उपयोग करके आपको लाभ मिल सकता है। इतना ही नहीं आपको न तो मंहगे क्रीम की जरूरत होगी न ही परेशान होने की।


आइए जानते हैं किन घरेलू उपायों को प्रयोग में लाकर आपको तीसरे दिन से ही असर दिखना शुरू हो सकता है?

home remedies for acne to get fast results
toothpaste pack

टूथपेस्ट
रोजाना दांतों की सफाई के दौरान प्रयोग में लाए जाने वाला टूथपेस्ट मुंहासों को ठीक कर सकता है, यह जानकर आपको निश्चित ही हैरानी हो रही होगी। विशेषज्ञों की मानें तो टूथपेस्ट में सिलिका नामक तत्व होता है जिसे इस समस्या में काफी प्रभावी माना जा सकता है। रात को सोने से पहले मुंहासे वाली जगह पर टूथपेस्ट लगा लें और सुबह उठकर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। अंतर आपको एक रात में ही देखने को मिल जाएगा।

home remedies for acne to get fast results
concept pic - फोटो : iStock

बर्फ लगाएं
मुंहासों पर बर्फ लगाने को भी काफी फायदेमंद माना जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि चेहरे को ठंडक मिलने से भी मुंहासे कम होने लगते हैं। इसके अलावा जिन लोगों के त्वचा में गांठ बन गई है या फिर चेहरे पर दाने हो रहे हैं यह तरीका उन लोगों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। बर्फ को किसी कपड़े में लपेटकर उसे चेहरे पर लगाने से लाभ मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies for acne to get fast results
a - फोटो : Getty Images

बेकिंग सोडा भी है फायदेमंद
घरों में मौजूद बेकिंग सोडा मुंहासों को दूर करने में भी आपके लिए मददगार है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं जो मुंहासों को खत्म करने के साथ त्वचा में नई कोशिकाओं का विकास करते हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको लाभ दिखना शुरू हो जाएगा।
(ध्यान रखें इन उपायों के प्रयोग के फायदे हैं लेकिन किसी भी उपाय को प्रयोग में लाने से पहले एकबार डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed