{"_id":"60143cee8ebc3e543e22b62b","slug":"coronavirus-brazil-researchers-find-people-infected-with-two-different-covid-19-strains","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना का हैरान करने वाला मामला, यहां एक ही समय में वायरस के दो स्ट्रेन से संक्रमित हुए मरीज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना का हैरान करने वाला मामला, यहां एक ही समय में वायरस के दो स्ट्रेन से संक्रमित हुए मरीज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्राजील में कोरोना वायरस से संक्रमण का बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही समय में वायरस के दो अलग-अलग स्ट्रेन से संक्रमित मरीजों का पता चला है। इससे जुड़े शोध को बीते बुधवार को चिकित्सा वेबसाइट medRxiv पर प्रकाशित किया गया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना वायरस के दो स्वरूपों के एक साथ मौजूदगी की पुष्टि करने वाला उनका अध्ययन दुनिया में पहला होगा। हालांकि अभी इस अध्ययन की समीक्षा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोध में यह भी पता चला है कि इस समय ब्राजील के दक्षिणी रियो ग्रांड डो सुल राज्य में कोरोना वायरस के कम से कम पांच अलग-अलग स्ट्रेन का संक्रमण फैला हुआ है।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
नेशनल लेबोरेटरी फॉर साइंटिफिक कंप्यूटिंग के शोध का हवाला देते हुए ईएएफई समाचार एजेंसी ने बताया कि जिन दो लोगों के कोरोना के अलग-अलग स्ट्रेन से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है, उसमें से एक स्ट्रेन सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। उनके लक्षण कथित तौर पर हल्के थे। जहां एक मामले में मरीज को सूखी खांसी थी, तो वहीं दूसरे में मरीज को खांसी के साथ-साथ गले में खराश और सिरदर्द भी था। हालांकि उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी थी।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ये मामले रेखांकित करते हैं कि ब्राजील में पहले से ही वायरस के कितने स्ट्रेन हो सकते हैं और वैज्ञानिकों के बीच यह चिंता का विषय है कि एक ही शरीर में दो अलग-अलग स्ट्रेन के एक साथ मौजूद होने से कोरोना वायरस के नए प्रकार के म्यूटेशन को गति मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अध्ययन के प्रमुख शोधकर्ता फर्नांडो स्पिल्की, जो रियो ग्रांड डो सुल राज्य में एक वायरोलॉजिस्ट हैं, ने कहा कि कोरोना वायरस के ये सह-संक्रमण संयोजन उत्पन्न कर नए वैरिएंट पैदा कर सकते हैं और पहले के मुकाबले अधिक तेजी से फैल सकते हैं। आपको बता दें कि दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमण वाले देशों में ब्राजील तीसरे स्थान पर है। यहां अब तक 90 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि दो लाख 21 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।