फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: पुरुषों की प्रजनन क्षमता को कम कर सकता है कोरोना वायरस, नए शोध में खुलासा

Fri, 29 Jan 2021 02:28 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 29 Jan 2021 02:28 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study says covid 19 may damage sperm quality and reduce male fertility
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पहले ऐसा माना जा रहा था कि कोरोना वायरस श्वसन तंत्र को मुख्य रूप से प्रभावित करता है, लेकिन अब शोधकर्ताओं ने यह जान लिया है कि इसके लक्षण कई और विविध हैं। 'रिप्रोडक्शन' नामक पत्रिका में गुरुवार को प्रकाशित एक नए अध्ययन के मुताबिक, कोविड-19 के गंभीर मामले एक आदमी के शुक्राणु की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं और इस प्रकार संभवतः उनकी प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि ये निष्कर्ष इस बात का पहला और प्रत्यक्ष प्रयोगात्मक सबूत है कि कोविड-19 पुरुष प्रजनन प्रणाली को नुकसान पहुंचा सकता है। 

Coronavirus new study says covid 19 may damage sperm quality and reduce male fertility
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि इस शोध को लेकर विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि पुरुषों में प्रजनन क्षमता पर वायरस का प्रभाव अभी स्पष्ट नहीं है। इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए कोविड-19 से संक्रमित 84 पुरुषों और 105 स्वस्थ पुरुषों के स्पर्म को लेकर अध्ययन किया गया था। 

Coronavirus new study says covid 19 may damage sperm quality and reduce male fertility
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जर्मनी में जस्टस लिबिग विश्वविद्यालय के शोधकर्ता बेहजाद हाजीजादे मालेकी ने कहा, 'शुक्राणु कोशिकाओं पर ये प्रभाव कम शुक्राणु की गुणवत्ता और कम प्रजनन क्षमता से जुड़े हैं। हालांकि इन प्रभावों में समय के साथ सुधार हुआ, लेकिन वे कोविड-19 से जूझ रहे मरीजों में महत्वपूर्ण और असामान्य रूप से उच्च बने रहे।' उन्होंने कहा कि यह बीमारी जितनी अधिक गंभीर होती है, परिवर्तन उतने ही बड़े होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study says covid 19 may damage sperm quality and reduce male fertility
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शोधकर्ता बेहजाद हाजीजादे मालेकी ने कहा, पुरुष प्रजनन प्रणाली को 'कोविड-19 संक्रमण का एक संवेदनशील मार्ग माना जाना चाहिए और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इसे उच्च जोखिम वाला अंग घोषित किया जाना चाहिए। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अभी इसपर और शोध की जरूरत है। वहीं ब्रिटेन में केयर फर्टिलिटी ग्रुप के भ्रूण विज्ञान की निदेशक एलिसन कैंपबेल का भी कहना है कि पुरुषों को अनुचित रूप से चिंतित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वजह से शुक्राणुओं की गुणवत्ता या पुरुष प्रजनन क्षमता पर स्थायी क्षति का वर्तमान में कोई निश्चित प्रमाण नहीं है। 

विज्ञापन
Coronavirus new study says covid 19 may damage sperm quality and reduce male fertility
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाल ही में ओपन बायोलॉजी नामक पत्रिका में भी एक शोध रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी, जिसमें दावा किया गया है कि कोरोना वायरस पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर बुरा असर डाल सकता है, क्योंकि यह वायरस महिलाओं के मुकाबले पुरुषों पर ज्यादा कारगर तरीके से हमला करता है। शोधकर्ताओं ने इस बात की भी आशंक जताई है कि हो सकता है कोरोना का संक्रमण यौन संबंध बनाने के दौरान भी फैलने लगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed