फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: कोरोना होने के बाद जरूरी नहीं शरीर में बन ही जाएं एंटीबॉडीज, 2-3 बार भी हो सकते हैं संक्रमित

Thu, 12 Aug 2021 02:38 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 12 Aug 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus antibodies after infection covid 19 reinfection
कोरोना वायरस - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik



डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)  


आपने कई लोगों को यह कहते सुना होगा कि वैक्सीन लेने से बेहतर है कि कोरोना से ही संक्रमित हो जाएं, जिससे शरीर में वायरस के खिलाफ मजबूत एंटीबॉडी बन जाए, लेकिन एक हालिया स्टडी बताती है कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद जरूरी नहीं कि शरीर में एंटीबॉडीज बन ही जाएं। दरअसल, आगरा में कोरोना की पहली और दूसरी लहर में ऐसे पांच मामले देखने को मिले, जो तीन बार कोरोना से संक्रमित हुए, लेकिन इनमें से तीन लोगों के शरीर में एंटीबॉडीज ही नहीं बनीं हैं। इस बात का खुलासा एसएन मेडिकल कॉलेज की एक स्टडी से हुआ है। कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अंकुर गोयल ने बताया कि वायरस का लोड शरीर में कम पहुंचने से पर्याप्त एंटीबॉडीज नहीं बन पाती हैं, जिससे लोग दो या तीन बार संक्रमित हो सकते हैं। इसीलिए लोगों को सतर्क रहने और कोरोना से बचने के नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है। 

Coronavirus antibodies after infection covid 19 reinfection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मास्क जरूर पहनें 

  • मास्क का इस्तेमाल कोरोना से बचने के सबसे कारगर उपायों में से एक है, लेकिन इसके लिए भी जरूरी है कि सही मास्क का चुनाव करें और सही से मास्क पहनें। एन-95 मास्क को कोरोना से बचाव में सबसे कारगर माना गया है, लेकिन अगर आपके पास ये मास्क नहीं है तो सर्जिकल मास्क को डबल करके पहनें या एक सर्जिकल मास्क और एक कपड़े के मास्क का इस्तेमाल करें। इसके सही इस्तेमाल का तरीका है कि पहले सर्जिकल मास्क पहनें और उसके ऊपर से कपड़े का मास्क पहनें। 
Coronavirus antibodies after infection covid 19 reinfection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लोगों से सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखें 

  • मास्क के साथ-साथ सुरक्षित शारीरिक दूरी जैसे नियम का पालन तो कोरोना से बचाव के लिए अति आवश्यक है। यही वजह है कि लोगों को सबसे पहले घर से बाहर न निकलने और अगर निकल भी रहे हैं तो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाने की सलाह दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus antibodies after infection covid 19 reinfection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

साफ-सफाई का ध्यान रखें 

  • कोरोना से बचाव के लिए खुद के साथ-साथ घर की साफ-सफाई का भी ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप कहीं बाहर से आए हैं तो यह जरूरी है कि तुरंत पहने हुए कपड़े धो कर धूप में सूखने के लिए डाल दें और नहा लें, लेकिन अगर नहाना संभव नहीं है तो हाथ-पैर जरूर अच्छी तरह से धो लें, जिससे संक्रमण का खतरा आपके घर तक न आए। इसके अलावा यह भी जरूरी है कि घर में अक्सर छुई जाने वाली चीजों की दिन में कई बार साफ-सफाई करें, क्योंकि सतह से भी कोरोना के फैलने का खतरा रहता है। 
विज्ञापन
Coronavirus antibodies after infection covid 19 reinfection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

वैक्सीन जरूर लगवाएं 

  • कोरोना से बचने के लिए तो वैक्सीन लगवाना सबसे जरूरी है। यह आपको भले ही संक्रमण से थोड़ा कम सुरक्षा दे, लेकिन यह आपको संक्रमण के कारण गंभीर स्थिति में पहुंचने से जरूर बचा सकता है। यही वजह है कि देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। अब तक लोगों को 52 करोड़ से अधिक कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। अगर आपने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, तो जरूर लगवाएं, बिल्कुल भी देर न करें। 

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है। 





अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed