फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बवासीर से हैं पीड़ित तो खा सकते हैं ये चार चीजें, मिलेगा काफी फायदा

Thu, 12 Aug 2021 12:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 12 Aug 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
Health tips 4 food items beneficial for piles patient
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आचार्य मनीष


आयुर्वेदाचार्य, शुद्धि आयुर्वेद

Medically Reviewed by Acharya Manish

आज के दौर में कई ऐसी बीमारियां हैं जो पलक झपकते ही इंसान को अपना शिकार बना लेती हैं, जिनकी वजह से फिर व्यक्ति लंबे समय तक परेशान रहता है। ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट, किडनी से जुड़ी कई ऐसी दिक्कतें हैं, जिनसे आजकल लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी तरह से जूझ रहा है। ऐसे में लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन एक बीमारी ऐसी है जिसमें लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और वो है बवासरी की समस्या। इसमें लोगों को दर्द और मस्से होने जैसी दिक्कतों से जूझना पड़ता है। ऐसे में लोग डॉक्टर के पास जाते हैं और फिर अपना इलाज करवाते हैं, जो कि सही है। वहीं, आयुर्वेद के मुताबिक, इस समस्या में हमें अपने खानपान का भी विशेष ध्यान देना पड़ता है। तो चलिए आपको खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिनसे आपको इस समस्या में आराम मिल सकता है।

Health tips 4 food items beneficial for piles patient
छाछ के फायदे - फोटो : सोशल मीडिया

छाछ

  • आपको लगभग दो लीटर छाछ लेनी है और इसमें लगभग 50-60 ग्राम पीसा हुआ नमक और जीरा मिलाना है। इसके बाद इसे रख देना है और आपको जब भी प्यास लगे, तो आपको पानी नहीं बल्कि ये छाछ पीनी है। इससे आपको बवासीर की समस्या में आराम मिलेगा और आपके मस्से भी ठीक होने में मदद मिलेगी।
Health tips 4 food items beneficial for piles patient
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

केला

  • आपको एक पक्के हुए केले को बीच से काटकर उस पर कत्था डाल लेना है और फिर इसे खुले आसमान के नीचे रातभर के लिए छोड़ दें। इसके बाद सुबह इस केले का सेवन खाली पेट करें। ऐसा करने से आपको राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips 4 food items beneficial for piles patient
पपीता - फोटो : pixabay

पपीता

  • बवासीर की समस्या में होने वाले दर्द में आराम देने में, मस्सों को कम करने में आपकी मदद पपीता कर सकता है। पपीते का सेवन करके आपका पेट साफ रह सकता है और कई अन्य बीमारियों से भी आप बचे रह सकते हैं।
विज्ञापन
Health tips 4 food items beneficial for piles patient
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

त्रिफला चूर्ण

  • आप रोजाना रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन कर सकते हैं, जिससे आपको बवासीर के मस्सों और दर्द में आराम मिल सकता है। आयुर्वेद में इस चूर्ण को काफी फायदेमंद माना गया है।


नोट: आचार्य मनीष आयुर्वेद आचार्य हैं, जो आर्युवेद की दुनिया में एक लंबा अनुभव रखते हैं। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed