कोरोना वायरस को जड़ से खत्म करने के लिए अब भारत भी एक बड़ा कदम बढ़ा रहा है और शनिवार यानी 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू कर रहा है। यह अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की सुबह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दुनिया के सबसे बड़े कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसमें सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 3,600 केंद्र वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आपस में जुड़ेंगे। टीकाकरण का यह कार्यक्रम प्राथमिकता के आधार पर चलाया जाएगा, जिसके पहले चरण में हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स, 50 से अधिक उम्र के लोग और कोमोरबिडिटी वाले लोगों को टीका लगाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में सभी टीकाकरण केंद्रों पर रोजाना करीब 100 लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग राज्यों में टीकाकरण की तैयारियां कैसी हैं।
{"_id":"600178568ebc3e32eb6f7377","slug":"corona-vaccination-in-india-update-coronavirus-vaccine-covid-19-vaccine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccination: देश में आज से टीकाकरण, जानिए अलग-अलग राज्यों में कैसी है तैयारी?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Corona Vaccination: देश में आज से टीकाकरण, जानिए अलग-अलग राज्यों में कैसी है तैयारी?
Sat, 16 Jan 2021 05:36 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 16 Jan 2021 05:36 AM IST
विज्ञापन
भारत में कोरोना टीकाकरण
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ओडिशा
- ओडिशा में पहले चरण में शनिवार को एक लाख 92 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। ये टीके राज्य के 160 केंद्रों पर लगाए जाएंगे। पहले चरण के टीकाकरण के लिए ओडिशा को चार लाख आठ हजार कोविशील्ड और 20 हजार कोवैक्सीन की खुराक प्राप्त हो चुकी हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
तमिलनाडु
- तमिलनाडु में कोरोना टीकाकरण के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री इड्डापड्डी पलनीसामी मदुरै में इस अभियान की शुरुआत करेंगे। पहले चरण में कोविन ऐप द्वारा पंजीकृत सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों और सैन्यकर्मी कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
राजस्थान
- राजस्थान में कोरोना टीकाकरण के पहले चरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टीकाकरण पूरे राज्य में 167 जगहों पर किए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीके जिला मुख्यालयों को भेज दिए गए हैं, जहां से ये टीकाकरण केंद्रों पर भेजे जाएंगे और जरूरतमंदों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पश्चिम बंगाल
- पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जिलों में 207 टीकाकरण केंद्रों पर 20 हजार 700 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। कोलकाता में इस अभियान के लिए 18 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर करीब 100 लोगों को सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड का पहला टीका लगाया जाएगा।